Aarogya Setu में कई यूज़र्स नहीं कर पा रह थे लॉग-इन, सर्विस फिर से शुरू

ट्विटर पर यूज़र्स की रिपोर्ट के अनुसार, Aarogya Setu के साथ समस्याएं लगभग रात 9:30 बजे शुरू हुई और आधी रात तक जारी रहीं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 15:08 IST
ख़ास बातें
  • COVID 19 कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप के तौर पर काम करता है Aarogya Setu ऐप
  • मंगलवार को रात 9:30 बजे से लेकर आधी रात तक लॉग-इन में आई थी समस्या
  • Android में 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है आरोग्य सेतु ऐप

Aarogya Setu COVID 19 ट्रेसिंग ऐप है

सरकार द्वारा लॉन्च की गई COVID-19 ट्रेसिंग ऐप Arogya Setu ने यूज़र्स द्वारा कल रात लॉगिन में आई समस्या की रिपोर्ट करने के बाद सेवा को फिर से शुरू कर दिया है। यह स्पष्ट किए बिना कि तकनीकी खराबी के पीछे क्या कारण था, आरोग्य सेतु ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस खबर की घोषणा की। ट्वीट में लिखा गया (अनुवादित) "सेतु वापस आ गया है।" मंगलवार देर शाम को, ट्विटर पर यूज़र्स ने बताया कि सही ओटीपी डालने के बावजूद, ऐप लॉगिन करने में 'ऐरर' दिखा रहा था। इससे कुछ एयरलाइन यात्रियों और अन्य यात्रियों में घबराहट फैल गई क्योंकि सरकार ने यात्रा से पहले उनके लिए आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया हुआ है।

यूज़र्स द्वारा मंगलवार शाम को लॉगिन में समस्या को रिपोर्ट करने के बाद, Aarogya Setu ने समस्या को स्वीकार करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
Advertisement

आरोग्य सेतु टीम ने लिखा, (अनुवादित) "कुछ यूज़र्स ने आरोग्य सेतु पर लॉगिन समस्याओं की सूचना दी है। हमारी तकनीकी टीमें इसपर काम कर रही हैं। हम जल्द ही वापस आएंगे।"
 

कुछ घंटों बाद, यह घोषणा की गई कि समस्या को ठीक कर दिया गया है। हालांकि, तकनीकी समस्या के कारण को संबोधित नहीं किया गया था।
Advertisement
 

ट्विटर पर यूज़र्स की रिपोर्ट के अनुसार, Aarogya Setu के साथ समस्याएं लगभग रात 9:30 बजे शुरू हुई और आधी रात तक जारी रहीं।
Advertisement

बताते चलें कि Google Play पर आरोग्य सेतु को 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप ने हाल ही में KaiOS पर चलने वाले Jio Phone मॉडल पर तीन करोड़ से अधिक डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया है।

देश में COVID-19 के प्रसार को सीमित करने के लिए अप्रैल में इस ऐप को पेश किया गया था। यह ऐप फोन में ब्लूटूथ और लोकेशन का इस्तेमाल कर लोगों का कोविड संक्रमित लोगों से कॉन्टेक्ट को ट्रेस करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu, Aarogya Setu app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.