Valentine's Day 2021: डेटिंग ऐप्स... जो इस वेलेंटाइन आपको नए कनेक्शन ढूंढने में करेंगे मदद

यदि इस साल अपना वेलेंटाइन डे अकेले नहीं बिताना चाहते हैं... तो हमारा ये आर्टिकल उनकी मदद कर सकता है। इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ ऐसे टॉप डेटिंग ऐप्स की जानकारी देंगे, जो इस साल आपका अकेलापन दूर कर सकते हैं। इन ऐप्स के जरिए आप नए कनेक्शन व दोस्त भी पा सकते हैं।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 14 फरवरी 2021 11:47 IST
Valentine's Day 2021 डेटिंग के लिहाज़ से काफी अनोखा रहने वाला है... क्योंकि पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के दौरान ज्यादातर लोगों का समय अपने घरों में बंद रहकर ही गुज़रा था। ऐसे में जो लोग पिछले साल सिंगल्स थे, वो यदि इस साल अपना वेलेंटाइन अकेले नहीं बिताना चाहते हैं... तो हमारा ये आर्टिकल उनकी मदद कर सकता है। जी हां, इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ ऐसे टॉप डेटिंग ऐप्स की जानकारी देंगे, जो इस साल आपका अकेलापन दूर कर सकते हैं। इन ऐप्स के जरिए आप नए कनेक्शन व दोस्त भी पा सकते हैं।
 

OkCupid

OkCupid लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप ढूंढने वालों के लिए एक आर्दश डेटिंग ऐप बताता है। इस ऐप में कम से कम 15 सवालों के जवाब देने होते हैं, इसके बाद आपके सवालों के जवाब, प्राथमिकताओं, रूचि व शोक और आपकी प्रोफाइल के अनुसार आपके लिए कम्पेटिबल कनेक्शन ढूंढने में यह ऐप मदद करता है। यही नहीं, इसके अलावा ऐप में मौजूद Passport tab के जरिए यूज़र्स दुनियाभर में कही भी अपना कनेक्शन ढूंढ सकते हैं। इसका इंटरफेस भी काफी यूज़र-फ्रेंडली है... ऐसे में यदि आप नए साथी की तलाश कर रहे हैं, इस ऐप को अपने स्मार्टफोन में जरूर रख सकते हैं।
Advertisement

Download : Android, iOS
 

Tinder

Tinder काफी लोकप्रिय ऐप है, जिसे हम में से ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल भी किया हुआ होगा। इस ऐप को साल 2016 में भारत में लॉन्च किया गया था, देखते ही देखते यह फेमस हो गया। Tinder की टैगलाइन है-  ‘Match. Chat. Date', जो कि अपने आप में ही इस प्लेटफॉर्म को परिभाषित कर देती है। इस ऐप को हुक-अप और कैजुअल डेटिंग के लिए पेश किया गया था, लेकिन हम कई ऐसे कपल्स को जानते हैं जो टिंडर के जरिए मिलकर एक-दूसरे से शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। ऐसे में कैजुअल डेटिंग से लेकर सच्चे प्यार तक टिंडर हर लिहाज़ में आपकी मदद कर सकता है।
Advertisement

Download it: Android, iOS
 

Hinge

Hinge एक स्मार्टफोन डेटिंग ऐप है, जो कि स्वाइप कल्चर से एक ब्रेक है। इस ऐप के जरिए आपको कई ऐसे तरीके उपलब्ध होंगे, जिसके सहारे आप किसी को बता सकें कि आप उनसे बातचीत करने के इच्छुक हैं। आप या तो उनकी तस्वीर लाइक कर सकते हैं या फिर हिंज प्रोम्पट पर रिस्पॉन्स दे सकते हैं जिनपर उन्होंने जवाब दिया हो। प्रोम्पट में ‘a life goal of mine' या फिर ‘my most controversial opinion' जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं। Hinge में ‘Roses' नामक नया फीचर भी जुड़ा है, जो कि काफी हद तक Tinder के Super Likes फीचर के समान है। आपको सीमित Roses (एक हफ्ते में एक रोज़) प्राप्त होंगे, जिनका इस्तेमाल आप किसी के प्रति अपनी दिलचस्पी का इशारा देने के लिए कर सकते हैं।
Advertisement

Download it: Android, iOS
 

Bumble

Bumble भी एक ऐसा ऐप है, जो आपको सभी प्रकार से सोशलाइज़िंग करने में मदद करता है, जिसमें आप BFF तलाश सकते हैं, बिजनेस कनेक्शन बना सकते है या फिर आदर्श डेट चुन सकते हैं। heterosexual मैच में पहले केवल महिला यूज़र ही मैच पुरुष यूज़र के साथ कनेक्ट कर सकती है। Bumble का इस्तेमाल करके आप इस वेलेंटाइन नए कनेक्शन बना सकते हैं।
Advertisement

Download it: Android, iOS
 

Grindr

Grindr सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स में से एक है, जो कि खासतैर पर LGBTQI कम्युनिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस ऐप में आपको फ्री में बेसिक फीचर्स मिलेंगे, लेकिन अपग्रेड के जरिए आप Grindr XTRA के तहत ऐप के प्रीमियम फीचर्स का लाभ ले सकते हैं, जिसमें कौन-कौन ऑनलाइन है और सिलेक्ट फोटोज़ जैसे फीचर्स शामिल हैं। Grindr XTRA की कीमत प्रतिमहीना 570 रुपये है।
Advertisement

Download it: Android, iOS
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  7. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  8. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  9. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.