ये 43 ऐप्स कर रहे थे एड फ्रॉड, अपने से फोन से तुरंत करें डिलीट

रिसर्च का कहना है कि टीम ने 43 ऐप्स की पहचान की है जिन्हें सामूहिक रूप से 2.5 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। लक्षित ऐप्स में टीवी/डीएमबी प्लेयर, म्यूजिक डाउनलोडर, समाचार और कैलेंडर एप्लिकेशन शामिल हैं। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अगस्त 2023 20:53 IST
ख़ास बातें
  • McAfee ने Google Play पर उपलब्ध 43 खतरनाक ऐप्स का पता लगाया
  • इनपर एड फ्रॉड करने का आरोप
  • Google ने कथित तौर पर इनमें से अधिकतर ऐप्स को हटाया
एक हालिया खुलासे में, साइबर सिक्योरिटी फर्म के रिसर्चर ने Android डिवाइस पर एड-फ्रॉड स्कीम का खुलासा किया, जो अदृश्य एडवेयर के जरिए यूजर्स को टार्गेट करती है। खतरा इसलिए बड़ा है, क्योंकि एडवेयर गुप्त तरीके से काम करता है और इसे आम यूजर्स द्वारा पहचाना और पकड़ा जाना बेहद मुश्किल है। रिपोर्ट के अनुसार, फर्म ने कुल 43 ऐप्स का खुलासा किया है, जो इस स्कीम का इस्तेमाल कर रहे थे। फर्म का कहना है कि इन ऐप्स की सूचना Google के साथ शेयर की जा चुकी है और अच्छी बात यह है कि गूगल ने इनमें से कुछ ऐप्स को अपने ऐप्लिकेशन स्टोर से हटा भी दिया है।

McAfee की मोबाइल रिसर्च टीम ने Google Play पर उपलब्ध (अब कुछ हटाए गए) 43 ऐप्स का पता लगाया, जो डिवाइस की स्क्रीन बंद होने पर विज्ञापन लोड करते हैं। फर्म का कहना है कि ये Google Play की उन डेवलपर पॉलिसी का स्पष्ट उल्लंघन करते हैं, जो तय करते हैं कि विज्ञापन कैसे प्रदर्शित किए जाने चाहिए। यह न केवल उन विज्ञापनदाताओं को प्रभावित करते हैं जो अदृश्य विज्ञापनों के लिए भुगतान करते हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी प्रभावित करते हैं, क्योंकि इससे बैटरी खर्च होती है, डेटा की खपत होती है और क्लिकर व्यवहार के कारण निजी जानकारी लीक का खतरा भी बढ़ जाता है।
Advertisement

रिसर्च का कहना है कि टीम ने 43 ऐप्स की पहचान की है जिन्हें सामूहिक रूप से 2.5 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। लक्षित ऐप्स में टीवी/डीएमबी प्लेयर, म्यूजिक डाउनलोडर, समाचार और कैलेंडर एप्लिकेशन शामिल हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, McAfee ने इन ऐप्स की सूचना Google के साथ भी शेयर की और बताया है कि सर्च इंजन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकांश ऐप्स को Google Play से हटा दिया। वहीं, अन्य डेवलपर ने ऐप्स को अपडेट किया है।  McAfee Mobile Security इस खतरे को Android/Clicker के रूप में पहचानता है।
Advertisement

यह एड फ्रॉड लाइब्रेरी पकड़े जाने से से बचने के लिए एक खास रणनीति का उपयोग करती है। यह जानबूझकर अपनी फ्रॉड एक्टिविटी की शुरुआत में देरी करता है, जिससे इंस्टॉलेशन के समय इसका पता नहीं चलता है। इस लाइब्रेरी के सभी जटिल कॉन्फिगरेशन को फायरबेस स्टोरेज या मैसेजिंग सर्विस का उपयोग करके रिमोटली स्टोर और पुश किया जा सकता है।
Advertisement

पहचाने गए सभी ऐप में से कुछ पॉपुलर ऐप्स के नाम इस प्रकार हैं:-
  • Baro TV
  • DMB App
  • Jihosoft mobile recovery app
  • Music Bada
  • Music Downloader
  • NewLive
  • Ringtones Free Music
  • Com'ONAIR
  • Liveplay
  • PUBG Mobile (KR)
  • AT Player
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.