Apple Event कल होगा आयोजित, नया iPad Pro, iMac, AirPods हो सकते हैं लॉन्च

Apple कल 20 अप्रैल मंगलवार को ‘Spring Loaded' इवेंट में अपना नेक्स्ट जनरेशन iPad Pro वर्चुअली लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट आईपैड प्रो मॉड्ल्स के अलावा ऐप्पल नए AirPods, Apple TV, और बहुप्रतिक्षित रीडिज़ाइन iMac को पेश कर सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2021 18:46 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार को आयोजित होगा ‘Spring Loaded’ इवेंट
  • iMac में मिल सकते हैं कई कलर ऑप्शन
  • AirTag को भी आखिरकार मंगलवार वाले इवेंट में किया जा सकता है लॉन्च
Apple कल 20 अप्रैल मंगलवार को ‘Spring Loaded' इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने नेक्स्ट जनरेशन iPad Pro को वर्चुअली लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट आईपैड प्रो मॉड्ल्स के अलावा ऐप्पल नए AirPods, Apple TV, और बहुप्रतिक्षित रीडिज़ाइन iMac को पेश कर सकती है। संभवाना है कि मंगलवार को आयोजित इवेंट के दौरान ऐप्पल आखिरकार अपने AirTag को भी पेश कर सकती है, जो कि कंपनी का ब्लूटूथ ट्रैकर है, जो कि Samsung के Galaxy SmartTag और Galaxy SmartTag+ को टक्कर देगा।
 

Apple event 2021 timings

Apple का यह ‘Spring Loaded' इवेंट 10am PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) शुरू होगा। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम Apple वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से किया जा सकता है।
 

What to expect at Apple event 2021

आमतौर पर सितंबर में आयोजित होने वाले इवेंट के विपरित जहां नए आईफोन मॉडल्स को लॉन्च किया जाता है, मंगलवार को आयोजित होने वाले इवेंट में ऐप्पल कंपनी नए iPad Pro, Apple TV, AirPods और iMac को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस पर चुप्पी साध रखी है कि इवेंट के दौरान क्या कुछ लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अफवाहों के माध्यम से हमें कुछ जानकारियां तो हासिल हो ही गई हैं।
 

New iPad Pro

ऐप्पल मंगलवार को जो डिवाइस लॉन्च करने वाला है, उनमें से एक नया iPad Pro उर्फ iPad Pro (202) हो सकता है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि इसमें एक मिनी-एलईडी डिस्प्ले होगी और इसमें 5G mmWave सपोर्ट भी हो सकता है। नया आईपैड प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कई डिस्प्ले साइज़ हो सकते हैं और इसमें ऑल-न्यू ऐप्पल चिप दी जा सकती है।
 

New iMac

आईपैड प्रो के अलावा, ऐप्पल को लेकर अटकलें है कि वह नया iMac भी लॉन्च कर सकती है। नए आईमैक को लेकर अटकले हैं कि यह Apple के M1 चिप के साथ दस्तक देगा। खबरें तो यह भी है कि इसमें 24 इंच का आईमैक भी शामिल हो सकता है। pseudonym L0vetodream नामक टिप्सटर का कहना है कि ऐप्पल कई रंगों के iMac लाइनअप ला सकती है। इसमें पतले बेजल्स मौजूद होंगे।
Advertisement
 

New AirPods aka AirPods 3

आगामी इवेंट में नए AirPods भी पेश किए जा सकते हैं, जिनको AirPods 3 या फिर AirPods (2021) कहा जा सकता है। इसका डिज़ाइन AirPods Pro जैसा हो सकता है और इसका अपना सिस्टम-इन-पैकेज (SiP) हो सकता है। नए AirPods में अपग्रेड नॉइस कैंसिलेशन और एडवांस्ड सिरी इंटीग्रेशन होने हो सकता है।
 

New Apple TV

Apple TV को आगामी इवेंट के दौरान अपग्रेड मिल सकता है, जिसमें A12X चिप और 64 जीबी के साथ-साथ 128 जीबी स्टोरेज जैसे बदलाव को पेश किया जा सकते हैं।
 

AirTag

मंगलवार को आयोजित होने वाले इवेंट में आखिर में कंपनी बहुप्रतिक्षित AirTag को पेश कर सकती है। यह वाटरप्रूफ हो सकता है, जिसमें मैग्नेटिक चार्जिंग क्षमता मौजूद हो सकती है। ब्लूटूथ ट्रेकर में रिमूवर बैटरी भी दी जा सकती है। ऐप्पल ने हाल ही में Find My App को एन्हैंस्ड ट्रैकिंग सपोर्ट के साथ अपडेट किया था, जिसमें आप थर्ड पार्टी डिवाइस को भी ट्रैक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.