48MP कैमरा वाला Redmi Note 10 फोन ओपन सेल में Amazon, ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध

Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2021 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 में मौजूद है 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर
  • Redmi Note 10 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है
  • Redmi Note 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है

Redmi Note 10 डुअल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है।

Redmi Note 10 ओपन सेल में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को Amazon, Mi.com और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। Redmi Note 10 में फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच बैटरी व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 

Redmi Note 10 price


Redmi Note 10 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, भारत में इसकी कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है।फोन को एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शेडो ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को Amazon व Mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Redmi Note 10 specifications


Redmi Note 10 डुअल-सिम (नैनो) एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। डिस्प्ले 1100nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी नोट 10 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 678 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 612 जीपीयू और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है। Redmi Note 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 8.3mm और वज़न 178.8 ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। रेडमी नोट 10 में 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर एक सेल्फ क्लीनिंग स्पीकर भी दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  3. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  4. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  6. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  7. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  8. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
  9. HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹30000 में आने वाले टैबलेट पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.