Realme V15 की लाइव पिक्चर लॉन्च से पहले लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

रियलमी (Realme) ने पिछले साल चीन में अपनी V लाइनअप को पेश किया था। कंपनी ने इस सीरीज में Realme V3 और Realme V5 स्मार्टफोन को पेश किया था। अब रियलमी ने इस बात को कंफर्म किया है कि Realme V15 को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Realme V15 की लाइव पिक्चर लॉन्च से पहले लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme V15 को जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Realme V15 को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • Realme V15 के बैक में 3 रियर कैमरा दिए जा सकते हैं
  • Realme V15 में प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 MP का दिया जा सकता है
विज्ञापन
रियलमी (Realme) ने पिछले साल चीन में अपनी V लाइनअप को पेश किया था। कंपनी ने इस सीरीज में Realme V3 और Realme V5 स्मार्टफोन को पेश किया था। अब रियलमी ने इस बात को कंफर्म किया है कि Realme V15 को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन के कई रेंडर्स को भी पेश किया है। फोन के रेंडर से पता चलता है कि इसका कलरफुल रियर डिजाइन ऑर्नमेन्टल Koi fish से रिलेटिड है। चीन के टिप्स्टर ने Realme V15 के क्रेसन्ट सिल्वर एडिशन के लाइव शॉट को भी शेयर किया है। इस खबर को सबसे पहले gizmochina ने स्पॉट किया था।          

Realme V15 का सिल्वर वेरिएंट काफी स्लीक और अट्रैक्टिव वाला लग रहा है। फोन के रियर में ग्लास पैनल दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के रियर लेफ्ट और राइड कर्व के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा अपर लेफ्ट कॉर्नर में रेक्टेंगुलर शेप्ड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसमें 3 कैमरा सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश होगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल के साथ USB-C पोर्ट दिया जा सकता है। फोन के रियर शेल और एज पर फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा नहीं मिलेगी।  

इससे पहले पिछली रिपोर्टों के मुताबिक  Realme V15 को पंच होल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में OLED पैनल के साथ फिंगरप्रिंट रीडर होगा। लीक रिपोर्टों के मुताबिक फोन में डाइमेनसिटी 800U चिपसेट दिया जा सकता है। फोन को 50W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का वजन 176 ग्राम हो सकता है। साथ ही इसकी मोटाई 8.1mm हो सकती है। रियलमी के चाइना प्रेसिडेंट Xu Qi ने हाल में वीबो पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि कंपनी फ्यूचर में Realme V3 सीरीज और V5 लाइनअप को पेश करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: realme V15, Realme V5
अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »