Realme V15 (aka Realme Koi) 50 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 7 जनवरी को होगा लॉन्च!

लीक्स के मुताबिक स्मार्टफोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें तीन सेंसर के साथ फ्लैश होगा। फोन के फ्रंट में होल पंच कटआउट होगा, जो स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होगा।

Realme V15 (aka Realme Koi) 50 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 7 जनवरी को होगा लॉन्च!

Realme V15 में मिल सकता है ग्रेडिएंट फिनिश

ख़ास बातें
  • Realme V15 को ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन में प्राइमरी कैमरा सेटअप 64 मेगापिक्सल का होगा
  • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है
विज्ञापन
Realme V15 जिसे Realme Koi सीरीज़ के नाम से भी जाना जा रहा है, इस स्मार्टफोन को चीन में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग  वेबसाइट वीबो (Weibo) पर इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले फोन के बैक पैनल की एक तस्वीर हाल में लीक हुई थी। अब कंपनी ने ऑफिशियल पोस्टर में स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक को दिखाया है।

Realme V15 को चीन के स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समयअनुसार सुबह 11:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। इस दिन कंपनी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और कॉन्फिग्रेशन का खुलासा करेगी।
 

Realme V15 launch

Realme V15 को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने वीबो पर इसको लेकर जानकारी जारी की है। इस खबर की जानकारी सबसे पहले टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा सार्वजनिक की गई है। अभी तक इस फोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Realme V15 design

Realme V15 को ग्रेडिएंट बैक पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के जरिए इस बात की जानकारी सामने आई है। लीक्स के मुताबिक स्मार्टफोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें तीन सेंसर के साथ फ्लैश होगा। फोन के फ्रंट में होल पंच कटआउट होगा, जो स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होगा। इसके अलावा फोन में मोटे बेजल्स दिए जाएंगे।
 

Realme V15 specifications (expected)

टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक Realme V15 को मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा लीक रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि फोन को 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme V15, Realme Koi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »