2 सेल्फी कैमरा वाले Motorola Edge S की बंपर बिक्री, 2 मिनट में बिके 10 हजार फोन, जानें कीमत

Motorola Edge S को हाल में लॉन्च किया गया है। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है

2 सेल्फी कैमरा वाले Motorola Edge S की बंपर बिक्री, 2 मिनट में बिके 10 हजार फोन, जानें कीमत

Motorola Edge S को 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Motorola Edge S ड्यूल सिम एंड्रॉयड 11 और MiUI के साथ आता है
  • फोन में 6.7-inch full-HD+ डिस्प्ले है
  • फोन में 90Hz डिस्प्ले के साथ 5,000mAh बैटरी है
विज्ञापन
Motorola Edge S को हाल में लॉन्च किया गया है। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है। Motorola Edge S में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 870 SoC दिया है। इस डिवाइस को चीन में पहली सेल में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने इस फोन की पहली सेल के 2 मिनटों में ही 10 हजार यूनिट्स की बिक्री कर दी। कंपनी ने Motorola Edge S को 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। हम आपको यहां इस स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।  

Motorola Edge S price

Motorola Edge S को CNY 1,999 (लगभग 22,600 रुपये) की कीमत में चीन में पेश किया गया है। यह कीमत 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,000 रुपये) है। इसका टॉप एंड वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 2,799 (लगभग 27,000 रुपये) है। फोन को एमरेल्ड लाइट एंड स्नो और मिस्ट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Motorola Edge S specifications

Motorola Edge S ड्यूल सिम एंड्रॉयड 11 और MiUI के साथ आता है। फोन में 6.7-inch full-HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल्स का है। फोन में 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ Adreno 650 GPU और 8GB l LPDDR5 RAM है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जो f/1.7 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर है। 

Motorola Edge S में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है। फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन है। कनेक्विटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटुथ 5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक का फीचर है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5,000mAh बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »