WhatsApp लगा रहा AI चैटबॉट पर प्रतिबंध, ChatGPT और अन्य AI प्लेटफॉर्म नहीं करेंगे काम

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर चैटबॉट को खत्म करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 08:38 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp बॉट अब आपके लिए काम नहीं करेंगे।
  • WhatsApp पर एआई चैटबॉट्स के चलते सर्वर पर अधिक दबाव पड़ रहा है।
  • OpenAI का ChatGPT 15 जनवरी 2026 से WhatsApp पर काम नहीं करेगा।

वॉट्सऐप लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: Unsplash/Dima Solomin

WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर चैटबॉट को खत्म करने जा रहा है। Meta ने अपनी बिजनेस एपीआई पॉलिसी को अपडेट किया, जिससे एआई एसिस्टेंट उसके प्लेटफॉर्म पर काम नहीं कर पाएंगे। OpenAI के ChatGPT से लेकर Luzia, Poke और Perplexity के एआई हेल्पर्स तक कई कंपनियों के एसिस्टेंट अब 15 जनवरी, 2026 से काम नहीं करेंगे। नई पॉलिसी साफ तौर पर एआई प्रोवाइडर्स को वॉट्सऐप के बिजनेस एपीआई के जरिए एसिस्टेंट होस्ट करने से रोकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

साफ शब्दों में कहा जाए तो WhatsApp बॉट अब आपके लिए काम नहीं करेंगे। Meta का यह बदलाव कस्टमर सर्विस बॉट या लिमिटेड और टास्ट बेस्ड AI का उपयोग करने वाले कंपनियों को प्रभावित नहीं करेगा। जैसे कि किसी ट्रैवल कंपनी का ऑटोमेटेड सपोर्ट एजेंट या किसी एयरलाइन का फ्लाइट स्टेटस रिस्पॉन्डर सामान्य तौर पर काम करता रहेगा। WhatsApp Business API को बिजनेस को ग्राहकों के साथ बात करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया था। मेटा ने कहा कि हाल के महीनों में देखा कि डेवलपर्स जनरल परपज एसिस्टेंट को होस्ट करने के लिए API का उपयोग कर रहे हैं, जिसका प्लान वॉट्सऐप ने नहीं बनाया था।

मेटा का मानना है कि ChatGPT या Perplexity के AI जैसे चैटबॉट्स के चलते वॉट्सऐप के सर्वर पर अधिक दबाव पड़ रहा है। ये टूल बड़े स्तर पर मैसेज भेजने, मीडिया अपलोड और वॉइस इंटरैक्शन का काम करते हैं, जो कि बिजनेस टू कस्टमर मैनेज करने के लिए डिजाइन किए गए ट्रैफिक से बहुत ज्यादा है। जनवरी 2026 से नई शर्तें लागू होने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप इनबॉक्स थोड़ा शांत नजर आ सकता है। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि मेटा एआई को एक्सक्लूसिव चैटबॉट बनाने के लिए यह कदम उठा रहा है,क्योंकि Meta AI इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप में लिंक हो रहा है। अब कंपनी यह चाहेगी कि किसी भी एआई संबंधित कार्यों के लिए Meta AI का ही उपयोग हो।

OpenAI ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि वॉट्सऐप पर नहीं चलेगा ChatGPT

OpenAI की वेबसाइट के अनुसार, OpenAI का ChatGPT 15 जनवरी 2026 से WhatsApp पर काम नहीं करेगा। हालांकि, एआई चैटबॉट आईओएस, एंड्रॉयड और वेब वर्जन पर समान तरीके से काम करेगा। यानी कि वॉट्सऐप से हटने के बाद भी ChatGPT को मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए पहले की तरह की उपयोग कर पाएंगे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Meta AI, AI Chatbot, ChatGPT, OpenAI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.