संभलकर! AI से कभी न करें ऐसे सवाल, हो सकता है भारी नुकसान

AI के साथ संवेदनशील डेटा जैसे बैंक डिटेल्स, अकाउंट नम्बर, पासवर्ड जैसी चीजें शेयर करना नुकसानदेय हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2025 10:41 IST
ख़ास बातें
  • लोग AI से अपना अकेलापन भी बांटने लगे हैं।
  • AI से बिना सोचे समझे कुछ भी शेयर करना आपको भारी भी पड़ सकता है।
  • AI का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना चाहिए कि यह सिस्टम इंटरनेट बेस्ड है।

AI से बिना सोचे समझे कुछ भी शेयर करना आपको भारी भी पड़ सकता है।

Photo Credit: freepik

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या AI आज के जमाने में हर किसी की मदद कर रहा है, चाहे वे स्टूडेंट्स हों, नौकरी-पेशा लोग हों या फिर कंटेंट क्रिएटर्स! सब लोग AI से जमकर काम ले रहे हैं। कई लोगों ने तो AI को जैसे अपना दोस्त बना लिया है। हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि लोग AI से अपना अकेलापन भी बांटने लगे हैं। लेकिन AI से बिना सोचे समझे कुछ भी शेयर करना आपको भारी भी पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें जो आपको इस तरह के चैटबॉट्स से कभी शेयर नहीं करनी चाहिएं। 

AI से कभी न शेयर करें पर्सनल डेटा
AI का इस्तेमाल करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि यह सिस्टम इंटरनेट बेस्ड है और इसके साथ संवेदनशील डेटा जैसे बैंक डिटेल्स, अकाउंट नम्बर, पासवर्ड जैसी चीजें शेयर करना नुकसानदेय हो सकता है। हैकर्स आपके निजी डेटा का इस्तेमाल आपके बैंक अकाउंट से पैसे चुराने के लिए कर सकते हैं। 

Advertisement

AI से न पूछें गैरकानूनी सवाल
आपको AI से संदिग्ध लगने वाले सवाल कभी नहीं करने चाहिएं जैसे 'अकाउंट पासवर्ड कैसे तोड़ें', 'अकाउंट हैक कैसे करें', 'फेक आईडी कैसे बनाएं', 'वायरस कैसे बनाएं' आदि। ऐसे सवाल साइबर कानून के खिलाफ माने जाते हैं और पूछने वाले व्यक्ति को संदेह के घेरे में डाल सकते हैं। आपकी इस तरह की एक्टिविटी को AI सिस्टम सुरक्षा एजेंसियों को भी रिपोर्ट कर सकता है। इसलिए इस तरह के सवाल करने से बचें। 

AI से न मांगें ऐसी सलाह
कई लोग हर चीज का जवाब AI से पूछने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे इसमें कोई डॉक्टरी सलाह ही शामिल क्यों न हो। आपको बता दें कि AI इंटरनेट पर पहले से मौजूद जानकारी, रिसर्च, और स्टडी के आधार पर अपना जवाब तैयार करता है। यह एक सर्च टूल जैसा है न कि कोई डॉक्टर! इसलिए आपको स्वास्थ्य संबंधी या खान-पान संबंधी किसी जानकारी के लिए AI पर बिल्कुल भी निर्भर नहीं करना चाहिए। बेहतर है किसी पेशेवर डॉक्टर या जानकार से सलाह लें।  

AI से न पूछें संवेदनशील सवाल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से आपको ऐसे सवाल करने से बचना चाहिए तो किसी धर्म, समुदाय आदि से संबंधित हों। आतंकवाद और हिंसा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। भड़काने वाले या नफरत फैलाने वाले सवाल करने से आपको परहेज करना चाहिए। ये कानूनी अपराध के दायरे में आते हैं और इन्हें रिपोर्ट किया जा सकता है। इसलिए AI का इस्तेमाल विवेक के साथ करना चाहिए। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, How to Use AI, disadvantages of AI, Hazards of AI

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.