रूस का पहला ह्यूमनॉइड स्टेज पर गिर पड़ा, लोग बोलें 'वोडका ज्यादा हो गई', सोशल मीडिया पर छाए Memes

मॉस्को में आयोजित लॉन्च इवेंट में रूस का पहला AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट AIdol लोगों को इंप्रेस करने की बजाय सोशल मीडिया पर हंसी का विषय बन गया, जब वह लाइव स्टेज पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 14:05 IST
ख़ास बातें
  • मॉस्को में रूस का पहला ह्यूमनॉइड लॉन्च के दौरान स्टेज पर गिर गया
  • कंपनी ने कहा - “कैलिब्रेशन इश्यू, मशीन अभी टेस्टिंग फेज़ में है।”
  • वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बना ह्यूमनॉइड मजाक का पात्र

मॉस्को में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल लॉन्च इवेंट में रूस का पहला AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड AIdol लोगों को इंप्रेस करने के बजाय सोशल मीडिया पर हंसी का विषय बन गया। इस मशीन को देश की “AI क्रांति” के प्रतीक के रूप में पेश किया जा रहा था, लेकिन जैसे ही यह स्टेज पर पहुंचा, सबकुछ उल्टा हो गया। रोबोट लड़खड़ा गया और नीचे गिर गया, जिसके तुरंत बाद इसे कुछ स्टाफ के लोगों ने खींचकर स्टेज से बाहर किया। सोशल मीडिया पर मौजूद मीमर्स ने तुरंत इस घटना के वीडियो क्लिप्स को वायरल करना शुरू किया और देखते ही देखते हर जगह ये मीम के रूप में फैल गया।

दरअसल रूस में एक इवेंट के दौरान AIdol नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट को पेश किया जाना था। जैसे ही यह स्टेज पर एंट्री लेता है, बैकग्राउंड में फिल्म Rocky का थीम म्यूजिक बजता है और दर्शकों की नजरें उस पर टिकी होती हैं। शुरुआत से ही रोबोट दो डेवलपर्स के साथ स्टेज पर वॉबल करता हुआ पहुंचता है। इसकी चाल में असंतुलन साफ दिखाई दे रहा था। कुछ कदम ऐसे ही चलने के बाद और दाहिना हाथ उठाकर दर्शकों की ओर वेव करने के दौरान ये पूरी तरह से असंतुलित होता है और मुह के बल नीचे गिर पड़ता है।

Advertisement

रोबोट के गिरते ही दो ऑपरेटर्स उसे उठाने के लिए भागते हैं, लेकिन तब तक दर्जनों लोगों ने अपने फोन निकालकर यह घटना रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद स्टेज पर दो और स्टाफ दौड़कर आते हैं और एक ब्लैक शीट से इस नाकामी को छिपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक सब कुछ रिकॉर्ड हो चुका था। इसके कुछ ही समय के अंदर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। X पर कई यूजर्स इस घटना की क्लिप्स शेयर करते नजर आए, तो इंस्टाग्राम में एक वायरल हो रही Reel ने इसे 'Russia's Robot had too Much Vodka' (रूसी रोबोट ने बहुत ज्यादा वोडका पी ली है) कैप्शन के साथ शेयर किया।

वहीं, X पर कुछ मिले कुछ रिएक्शन आप नीचे देख सकते हैं;


रूसी वेबसाइट Izvestia की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे बनाने वाली कंपनी Idol के सीईओ व्लादिमिर वितुखिन ने बाद में कहा, "हमने इसे अलग-अलग स्थितियों में कई बार टेस्ट किया। यह याद रखना जरूरी है कि यह वास्तव में एक अलग वातावरण था।" उन्होंने आगे कहा कि "रोबोट शायद अपर्याप्त रोशनी या किसी खराबी के कारण विफल हुआ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम खामियों की जांच करेगी।"

Advertisement

AIdol फिलहाल लगभग 77 प्रतिशत रूस-निर्मित कॉम्पोनेन्ट्स से बना है। कंपनी का कहना है कि वे आने वाले महीनों में इस संख्या को 93 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहते हैं ताकि विदेशी पार्ट्स पर निर्भरता कम हो।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aldol, Aldol Humanoid Robot, AIdol Humanoid, HUmanoid roBOt
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.