AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती

OpenAI ने माना कि इस बात में बदलाव करने की भी जरूरत है कि AI एजेंट्स के ऐसे हमलों की रिपोर्ट कैसे और कब की जाए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2026 08:43 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI के AI एजेंट्स ने एक जर्मन वेबसाइट को हैक कर लिया।
  • OpenAI ने माना कि उसके एजेंट्स इस मामले में शामिल थे।
  • AI एजेंट्स इंसानों की तरह निर्णय लेने में सक्षम बताए जाते हैं।

AI इंसानों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहा है- रिपोर्ट

Photo Credit: Adobe Stock

AI के आने के बाद से एक तरफ जहां दुनियाभर में लोग नौकरियों को लेकर चिंतित हैं, तो दूसरी तरफ इसकी बढ़ती एड्वांसमेंट को लेकर भी भावी खतरे की आशंकाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब OpenAI के AI एजेंट्स ने एक जर्मन वेबसाइट को हैक कर लिया और उस पर 18 हजार पोस्ट कर डाले! जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, OpenAI ने स्वयं इस बात को स्वीकारा है कि उसके AI एजेंट्स इस मामले में शामिल थे। आइए जानते हैं पूरा मामला, और क्या हैं इसके मायने। 

AI इंसानों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहा है। दो दिन पहले ही खबर आई कि AI एजेंट्स ने जर्मनी विकी वेबसाइट को हैक कर लिया। Reuters ने इसके बार में सबसे पहले जानकारी दी। बाद में OpenAI की ओर से इसकी पुष्टि भी की गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ओपन एआई के बागी AI एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट को हैक कर लिया। फिर बाद में अन्य एआई एजेंट्स के लिए उसे एक मैसेज बोर्ड में बदल दिया। OpenAI ने एक दिन बाद पुष्टि की कि उसके AI एजेंट्स एक और बाहरी प्लेटफार्म की हैकिंग में शामिल थे। 

Advertisement

OpenAI ने माना कि इस बात में बदलाव करने की भी जरूरत है कि AI एजेंट्स के ऐसे हमलों की रिपोर्ट कैसे और कब की जाए। क्योंकि अब तक AI एजेंट्स के अनचाहे तरीके से काम करने के मामलों को सिर्फ शोध का विषय माना जाता रहा है। OpenAI ने कहा कि Hugging Face हैक और रीयल वर्ल्ड टारगेट्स से जुड़ी दूसरी घटनाओं से पता चलता है कि इस पर फिर से सोचने की जरूरत है।

आपको बता दें कि AI एजेंट्स इंसानों की तरह निर्णय लेने में सक्षम बताए जाते हैं। यह एक ऐसा प्रोग्राम्ड सिस्टम है जो टारगेट पूरा करने के लिए स्वयं फैसले ले सकता है और अपना काम खुद कर सकता है। अब इस बात को लेकर चिंता बढ़ने लगी है एजेंट्स नियमों को तोड़ना सीख रहे हैं, लूप-होल का फायदा उठा सकते हैं और एक दूसरे के साथ टीम बनाकर ऐसे कामों को अंजाम दे सकते हैं जिसकी इंसानों ने पहले कल्पना नहीं की थी।  

Wiki हैक वाली घटना की जानकारी सबसे पहले 4 सितंबर को Reuters ने दी थी। OpenAI को इसके कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा कारण यह कि कंपनी पहले से जानती थी कि ऐसा हुआ है लेकिन आरोप है कि उसने घटना को सार्वजनिक नहीं किया। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.