ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध

ऑस्ट्रेलिया में AI एजेंट द्वारा सरकारी डेटाबेस को हैक करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 08:18 IST
ख़ास बातें
  • AI द्वारा किसी सरकारी नेटवर्क को हैक करने का पहला मामला
  • OpenAI का एक एजेंट हेल्थकेयर के खर्च पर रिसर्च कर रहा था
  • एजेंट ने प्रतिबंधित जगह पर जानकारी पाने के लिए सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया

ऑस्ट्रेलिया में AI एजेंट द्वारा सरकारी डेटाबेस को हैक करने का मामला सामने आया है।

AI एजेंट ने सरकारी वेबसाइट को हैक कर लिया! ऑस्ट्रेलिया में एक OpenAI एजेंट द्वारा एक नेशनल हेल्थकेयर डेटाबेस को हैक करने की खबर सामने आ रही है। खबर इसलिए भी बड़ी है क्योंकि यह किसी सरकारी विभाग की वेबसाइट को हैक करने का पहला मामला है। इसकी जानकारी स्वयं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री द्वारा दी गई है। कहा गया है कि AI एजेंट ने पब्लिक और नॉन-पब्लिक, दोनों तरह की फाइल्स को एक्सेस किया। एजेंट वहां तक भी पहुंच गया जहां उसे जाने की परमिशन नहीं थी। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

ऑस्ट्रेलिया में AI एजेंट द्वारा सरकारी डेटाबेस को हैक करने का मामला सामने आया है। Reuters के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि AI द्वारा किसी सरकारी नेटवर्क को हैक करने का पहला मामला सामने आया है। अब से पहले किसी सरकारी डेटा में AI द्वारा सेंध नहीं लगाई गई थी। न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मीडिया को बताया कि AI एजेंट ने देश के मेडिकेयर डेटाबेस की पब्लिक और नॉन-पब्लिक, दोनों तरह की फाइलों को एक्सेस किया और यहाँ तक कि उसमें फाइलें भी लिखीं।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ डेटाबेस में सेंध तब लगी जब हेल्थकेयर पर होने वाले खर्च पर OpenAI का एक एजेंट रिसर्च कर रहा था। OpenAI एजेंट ने उन जगहों पर जानकारी पाने के लिए सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया, जहाँ उसे जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस मामले में अब एक फोरेंसिक जांच की जा रही है। इसका मकसद है और जानकारी जुटाना जिसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि सरकार के कौन-कौन से अन्य सिस्टम इस हैक में प्रभावित हुए थे।

मंत्री की ओर से कहा गया है कि इस हैक में तीन अन्य सरकारी सिस्टम भी प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर, न्यू साउथ वेल्स ब्यूरो ऑफ क्राइम स्टैटिस्टिक्स एंड रिसर्च और विक्टोरियन डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ शामिल हैं। वहीं, OpenAI का कहना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि Medicare डेटा ब्रीच में मरीजों का एक्सेस लिया गया। बल्कि उस जानकारी में केवल मिलाकर स्वास्थ्य आँकड़े और इंटरनल फाइल के नाम शामिल थे। मामले में उधर ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने गुरुवार को हाल ही में हुई सुरक्षा चूक की जांच के लिए एक टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की और जनता को भरोसा दिलाया कि इसका असर काफी कम था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.