Ola की AI चिप 2026 में होगी लॉन्च, Nvidia, AMD और Intel जैसे दिग्गजों से सीधी टक्कर!

AI कंपनी Krutrim 2026 तक भारत की पहली एआई सिलिकॉन चिप बनाने पर काम कर रही है। सफल होने पर, यह ओला को Nvidia, AMD और Intel जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2024 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Krutrim 2026 तक भारत की पहली एआई सिलिकॉन चिप बनाने पर काम कर रही है
  • Nvidia, AMD और Intel जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा
  • Ola ने चिप बनाने के लिए ARM और Untether AI से मिलाया है हाथ

Krutrim ने हाल ही में अपने AI चैटबॉट का बीटा वर्जन लोगों के लिए उपलब्ध कराया था

Photo Credit: Krutrim

Ola Electric ने 15 अगस्त को भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Ola Electric Motorcycle) को लॉन्च किया। Ola Electric Roadster लाइनअप में तीन मॉडल - Roadster, Roadster Pro और Roadster X शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन मॉडल्स को अगले वर्ष उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च के उपलक्ष्य पर एक मीडिया पब्लिकेशन को दिए बयान में Ola के सीईओ व को-फाउंडर ने कहा कि Ola Electric आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारत के लिए बहुत अहमियत रखता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टेक्नोलॉजी कंट्रोल करने के लिए देश को अपनी शर्तों पर भविष्य सवारने की जरूरत है।

भाविष अग्रवाल ने Ola Electric Roadster लाइनअप के लॉन्च के बाद TOI से AI की भारत में अहमियत को लेकर बातचीत की। अग्रवाल ने बताया कि देश को टेक्नोलॉजी को कंट्रोल करने के लिए आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी इशारा दिया कि यदि ऐसा नहीं होता है, तो विदेशी कंपनियां भारतीय टेलेंट का फायदा उठाते रहेंगी। उन्होंने अपने बयान में कहा, “अन्यथा, हम ग्लोबल कंपनियों के लिए मंथली एक्टिव यूजर फार्म बनकर रह जाएंगे।”

उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी AI कंपनी Krutrim 2026 तक भारत की पहली एआई सिलिकॉन चिप बनाने पर काम कर रही है। सफल होने पर, यह ओला को Nvidia, AMD और Intel जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगी। ओला ने चिप्स बनाने के लिए चिप डिजाइन कंपनी ARM और कनाडाई एआई कंपनी Untether AI के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। Krutrim के शुरुआती चिप्स में AI के लिए Bodhi, मूल कंप्यूटिंग के लिए Sarv और भारी कंप्यूटिंग के लिए Ojas शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत में कृत्रिम एआई को सार्वजनिक बीटा के हिस्से के रूप में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। यह यूजर्स को लेटेस्ट AI-पावर्ड चैटबॉट को आजमाने का मौका देता है। अन्य जेनरेटिव एआई-आधारित चैटबॉट्स की तरह, यह प्रश्नों का उत्तर दे सकता है, निबंध लिख सकता है, व्यंजनों का सुझाव दे सकता है और यूजर्स के साथ बातचीत कर सकता है।
Advertisement

जैसा की हमने ऊपर बताया, बीते गुरुवार, 15 अगस्त को Ola Electric ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाइनअप को लॉन्च किया था। इस लाइनअप में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। इनमें से सबसे प्रीमियम Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है।
Advertisement

Roadster Pro केवल 1.2 सेकेंड में 0.40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 194 km/h और सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर की है। वहीं, मूल Roadster यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 126 km/h का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OLA electric, Krutrim, Krutrim AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.