उत्तर प्रदेश का यह शहर बनने जा रहा है AI City, सरकार ने किया 10,732 करोड़ रुपये का निवेश

इस मिशन में लखनऊ में 10,000 से ज्यादा ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs), बहुत सारे मॉडर्न लैंग्वेज मॉडल्स और एक डेडिकेटेड AI इनोवेशन सेंटर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 12:08 IST
ख़ास बातें
  • लखनऊ को इंडिया की पहली AI City बनाने की प्लानिंग
  • इसके लिए 10,732 करोड़ रुपये की सरकारी फंडिंग मंजूर
  • Microsoft, Google, Intel जैसी वैश्विक कंपनियां पार्टनर

Microsoft, Google, Intel, और विश्व के अन्य बड़े AI स्पेशलिस्ट पार्टनर के रूप में इस मिशन का हिस्सा हैं

Photo Credit: Unsplash/ Julia Sadowska

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ को देश का सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनाने के लिए 10,732 करोड़ रुपये की बड़ी निवेश स्कीम शुरू कर दी है। IndiaAI मिशन के तहत मिली इस फंडिंग से शहर को ग्लोबल लेवल का टेक हब बनाया जाएगा, जिसमें सिर्फ कही-सुनी नहीं, रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट, AI इनोवेशन और स्किल ट्रेनिंग पर पूरा फोकस किया गया है। यह प्रोजेक्ट जुलाई 2025 में कैबिनेट अप्रूव हुआ है और इसका असर अगले कुछ महीनों में सड़कों से लेकर स्टार्टअप्स और सरकारी सिस्टम तक साफ नजर आएगा।

इस मिशन में लखनऊ में 10,000 से ज्यादा ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs), बहुत सारे मॉडर्न लैंग्वेज मॉडल्स और एक डेडिकेटेड AI इनोवेशन सेंटर तैयार किया जाएगा। TOI के मुताबिक, खास बात यह होगी कि इसके तहत स्टूडेंट्स, स्टार्टअप्स, सरकारी कर्मियों और किसानों तक को "AI Pragya" प्रोग्राम के जरिए मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, IoT और साइबर सिक्योरिटी जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी। हर महीने 1.5 लाख लोगों को ट्रेन करने का लक्ष्य है, जिसमें Microsoft, Google और Intel भी लगभग हर फेज में पार्टनर हैं।

Advertisement

लखनऊ में AI-बेस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट, फेशियल रिकग्निशन वाली स्मार्ट सर्विलांस कैमरा, नंबर प्लेट ट्रैकिंग, SOS अलर्ट्स और डेटा इंटीग्रेशन जैसे लेटेस्ट स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस पर काम शुरू हो चुका है। हेल्थ सेक्टर में AI से ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, एग्रीकल्चर में स्मार्ट इरिगेशन और ड्रोन मैपिंग, रेवेन्यू-लैंड रेकॉर्ड और पुलिसिंग के लिए सैटेलाइट बेस्ड सिक्योरिटी मॉड्यूल भी लागू किए जा रहे हैं। यानी हर सेक्टर में AI टेक्नोलॉजी से ग्राउंड-लेवल असर दिखेगा।

सरकार ने इंडियाAI के सात पिलर मॉडल (इनोवेशन, डाटा, टैलेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, गवर्नेंस, कंप्लायंस और इंटरनेशनल पार्टनरशिप) पर फंडिंग अलॉट की है। Extreme AI स्किल ट्रेनिंग से लेकर लोकल स्टार्टअप्स को डायरेक्ट सपोर्ट, क्लाउड एंड सुपरकंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर स्टूडेंट्स को AI बेस्ड GIS मैपिंग, कोडिंग और डेटा एनालिसिस जैसे सब्जेक्ट्स में सुपरवाइज्ड ट्रेनिंग मिलेगी।

Lucknow को AI City बनाने में कितनी फंडिंग लगी है?

10,732 करोड़ रुपये की सरकारी फंडिंग (IndaAI मिशन के तहत) स्वीकृत हुई है, यह अभी तक के सबसे बड़े टेक इंफ्रा बजट में से एक है।

Advertisement

AI City प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस क्या है?

हाईटेक AI इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट ट्रैफिक/सिक्योरिटी सिस्टम, हेल्थ, एग्री, लैंड-रिवेन्यू और पब्लिक सर्विसेज में AI इंटीग्रेशन।

AI Pragya प्रोग्राम क्या है?

एक डेटिकेटेड ट्रेनिंग प्रोग्राम जिसके तहत हर महीने 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं, अफसरों और किसानों को AI व डेटा एनालिटिक्स जैसी स्किल्स सिखाई जाएगी।

इस प्रोजेक्ट से कौन-कौनसी इंटरनेशनल टेक कंपनी जुड़ी है?

Microsoft, Google, Intel, और विश्व के अन्य बड़े AI स्पेशलिस्ट पार्टनर के रूप में मिशन का हिस्सा हैं।

Advertisement

Lucknow में लगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रैक्टिकल यूज क्या होंगे?

स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल, फेशियल रिकॉर्डिंग सर्विलांस, हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर, स्मार्ट एग्री/इरिगेशन, सैटेलाइट लैंड मैपिंग आदि बड़े उपयोग।

क्या इस मॉडल को देश के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा?

सरकार की योजना है कि लखनऊ की AI City मॉडल को देशभर में "AI for Bharat" के ब्लूप्रिंट के रूप में इस्तेमाल किया जाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, AI City, Lucknow AI City, IndiaAI, IndiaAI Mission
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.