Deep Fake : इंडियन आइडल फेम अरुणिता को AI टूल से दिखाया प्रेग्‍नेंट, क्‍या होता है डीप फेक? जानें

कई सेलिब्र‍िटीज को लेकर भ्रम फैला चुकी इस टेक्‍नॉलजी ने अब अरुणिता को लेकर भी एक नई मिसइन्‍फर्मेशन सोशल मीडिया में फैलाई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 16:34 IST
ख़ास बातें
  • अरुणिता कांजीलाल की तस्‍वीरें वायरल
  • डीप फेक से उन्‍हें दिखाया गया प्रेग्‍नेंट
  • इंडियन आइडल का हिस्‍सा रह चुकी हैं अरुणिता

डीप फेक में मशीन लर्निंग और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्‍तेमाल करके नकली वीडियो, ऑडियो और इमेजेस जनरेट की जाती हैं।

इंडियन आइडल फेम अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) डीप फेक का नया शिकार हैं। कई सेलिब्र‍िटीज को लेकर भ्रम फैला चुकी इस टेक्‍नॉलजी ने अब अरुणिता को लेकर भी एक नई मिसइन्‍फर्मेशन सोशल मीडिया में फैलाई है। अरुणिता की ऐसी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह प्रेग्‍नेंट दिखाई दे रही हैं। उनमें से एक तस्‍वीर में साथ में पवनदीप राजन भी दिख रहे हैं, जो इंडियन आइ‍डल में हिस्‍सा ले चुके हैं। पवनदीप और अरुणिता अच्‍छे दोस्‍त हैं, लेकिन तस्‍वीर में उन्‍हें कपल की तरह दिखाया जा रहा है। 

तस्‍वीरों को देखकर यूजर्स शॉक्‍ड हो गए कि ऐसा कैसे हो सकता है। कई ने इसे सच भी मान लिया, क्‍योंकि न्‍यूज वेबसाइट्स ने इसे मसाला खबर की तरह पेश किया। जैसाकि हमने बताया, अरुणिता कांजीलाल की तस्‍वीरें डीप फेक का हिस्‍सा है। 
 

What is Deep Fake? 

डीप फेक में मशीन लर्निंग और आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्‍तेमाल करके नकली वीडियो, ऑडियो और इमेजेस जनरेट की जाती हैं। उदाहरण के लिए कई तस्‍वीरों को जोड़कर उन्‍हें नया बना दिया जाता है। किसी सेलिब्र‍िटी के चेहरे को दूसरे के शरीर पर अटैच करके नई इमेज या वीडियो क्र‍िएट कर दिया जाता है। डीप फेक एकदम असली लगता है, जिस वजह से असली या नकली में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं अरुणिता की तस्‍वीरें भी फेक है। इन्‍हें भी किसी AI टूल से तैयार किया गया है। आम यूजर्स को यह इसलिए असली लग सकती हैं, क्‍योंकि एआई ने अपना काम इतनी सफाई से किया है कि असली और नकली में अंतर समझ नहीं आता। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अरुणिता की टीम की ओर से भी इन तस्‍वीरों के फेक होने की पुष्टि कर दी गई है।  
Advertisement

डीप फेक से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। रश्मिका मंदाना, काजोल और आलिया भट जैसी एक्‍ट्रेसेज के भी डीप फेक फुटेज सामने आ चुके हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  9. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.