कोडिंग प्रतियोगिता में AI को इस शख्स ने दी मात, मानव अभी तक मशीन से आगे

एक प्रोग्रामर ने एक OpenAI मॉडल को आमने-सामने की कोडिंग प्रतियोगिता में हरा दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2025 08:59 IST
ख़ास बातें
  • मानव ने OpenAI मॉडल को आमने-सामने की कोडिंग प्रतियोगिता में हरा दिया है।
  • AI मॉडल ने किसी बड़ी ऑन-साइट वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप मानव से टक्कर ली।
  • AI के चलन के बावजूद मशीनें इंसानों पर हावी नहीं हो पा रही हैं।

एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक प्रतियोगिता में टॉप प्रोग्रामरों ने हिस्सा लिया।

Photo Credit: X/@FakePsyho

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के आने के बावजूद मशीनें इंसानों पर हावी नहीं हो पा रही हैं। कम से कम अभी तक तो ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि हाल ही में एक प्रोग्रामर ने एक OpenAI मॉडल को आमने-सामने की कोडिंग प्रतियोगिता में हरा दिया है। प्रोग्रामर प्रेजेमिस्लाव डेबियाक ने टोक्यो में एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक प्रतियोगिता में 10 घंटे की मैराथन कोडिंग के बाद AI से जीत हासिल की। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


AI और मानव का मुकाबला


Advertisement
आर्सटेक्निया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार ऐसी प्रतियोगिता हुई, जब किसी AI मॉडल ने किसी बड़ी ऑन-साइट वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप मानव प्रोग्रामरों के साथ मुकाबला किया। इस बार OpenAI के पूर्व कर्मचारी डेबियाक ने पूरी तरह से थके होने के बावजूद जीत हासिल की। आपको बता दें कि डेबियाक कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी AI की टक्कर में हिस्सा ले चुके हैं। 
डेबियाक ने X पर लिखा कि "मानवता की जीत हुई है (फिलहाल के लिए!) मैं पूरी तरह से थक गया हूं। बीते 3 दिनों में मैंने सिर्फ 10 घंटे की नींद ली है और मैं मुश्किल से खड़ा हूं।" मुझे जब थोड़ा आराम मिलेगा, तो मैं इस प्रतियोगिता के बारे में और जानकारी शेयर करूंगा। (साफ कर दूं कि ये वर्तमान के परिणाम हैं, लेकिन मेरी बढ़त काफी बड़ी होनी चाहिए)
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आगे कहा कि "परिणाम अब आधिकारिक हो गए हैं और AI में मेरी बढ़त 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 9.5 प्रतिशत हो गई है। सच कहूं तो यह हाइप थोड़ी अजीब सी लग रही है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतने सारे लोगों को प्रोग्रामिंग प्रतियोगिताओं में रुचि होगी। ऐसा लगता है कि मुझे यहां बार-बार आना चाहिए।"
Advertisement

इस कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों को 10 घंटों में एक कठिन ऑप्टिमाइजेशन दिक्कत को ठीक करना था। यह समाधान समय सीमा के अंदर बेस्ट सॉल्युशन तक पहुंचने के लिए तेज और अनोखी स्ट्रैटेजी बनाने से संबंधित है। डेबियाक बेशक जीत गए हों, लेकिन AI मॉडल ने बाकी सभी टॉप मानव प्रोग्रामरों से बेहतर प्ररफॉर्मेंस किया, जिन्होंने साल भर की रैंकिंग के साथ प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।


मानव की मशीनों पर आखिरी जीत!


Advertisement
एक्सपर्ट का अनुमान है कि अगले कुछ सालों में AI मॉडल मानव लेवल की चेतना तक पहुंच जाएंगे, जिसे आमतौर पर आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) के तौर पर जाना जाता है। डेबियाक की जीत शायद आखिरी उदाहरण हो सकती है जहां मानव मशीनों को हराने में कामयाब हैं।

क्या AI मानव से आगे है?

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के चलन के बावजूद मशीनें इंसानों पर हावी नहीं हो पा रही हैं।

कोडिंग में AI को किसने हराया?

प्रोग्रामर प्रेजेमिस्लाव डेबियाक ने टोक्यो में एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक प्रतियोगिता में 10 घंटे की मैराथन कोडिंग के बाद AI से जीत हासिल की।

एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक प्रतियोगिता किसने जीती?

एटकोडर वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2025 ह्यूरिस्टिक प्रतियोगिता में प्रोग्रामर प्रेजेमिस्लाव डेबियाक ने जीत मिली।

कोडिंग में कौन बेस्ट है?

एक प्रोग्रामर प्रेजेमिस्लाव डेबियाक ने एक OpenAI मॉडल को आमने-सामने की कोडिंग प्रतियोगिता में हरा दिया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.