GPT-5 हुआ लॉन्च: अब Ph.D. लेवल का एक्सपर्ट देगा जवाब, Free यूजर्स के लिए भी उपलब्ध

OpenAI का कहना है कि GPT‑5 इनपुट टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो सब कुछ समझ सकता है और मल्टी-मॉडल आर्किटेक्चर पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 11:13 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI ने GPT‑5 लॉन्च किया, जो फ्री और प्रो यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध
  • GPT‑5 अब इमेज, टेक्स्ट और ऑडियो तीनों इनपुट समझ सकता है
  • सेफ कंप्लीशन और ऑटो-राउटिंग जैसे नए फीचर्स से लैस

OpenAI ने GPT‑5 के साथ तीन और वेरिएंट - GPT‑5 Pro, GPT‑5 mini और GPT‑5 nano पेश किए हैं

Photo Credit: Reuters

OpenAI ने GPT‑5 को लॉन्चकर दिया है, जो कंपनी की ओर से अब तक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है। कंपनी ने इसे AI की एक नई लहर बताया है, क्योंकि इसे तेज, ज्यादा समझदार और भरोसेमंद है। OpenAI CEO Sam Altman ने इसे ऐसा मॉडल कहा है जो यूजर्स को "Ph.D. लेवल एक्सपर्ट” जैसा अनुभव देगा, चाहे वह कोडिंग हो, राइटिंग हो, या हेल्थ एडवाइस हो। GPT‑5 में रीजनिंग, राइटिंग, कोडिंग, हेल्थ इंसाइट जैसे कई क्षेत्रों में सुधार किए गए हैं और सबसे खास बात यह है कि इसे अब सभी ChatGPT यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

GPT-5 key features

OpenAI का कहना है कि GPT‑5 इनपुट टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो सब कुछ समझ सकता है और मल्टी-मॉडल आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत नया “ऑटो-राउटिंग” सिस्टम है, जो यूजर की क्वेरी के आधार पर खुद तय करता है कि कौन सा मॉडल (standard, Pro, mini) सबसे बेहतर रिस्पांस देगा। 

Advertisement

OpenAI ने GPT‑5 में "सेफ कंप्लीशन" फीचर जोड़ा है, ताकि गलत और हल्लुसीनेशनल जवाब की संभावना कम हो। यह मॉडल पहले की तुलना में कम गलतियां करता है और "जब उसे कुछ पता नहीं होता, तो वो खुद इसे महसूस कर सकता है।" इसकी स्पीड, रीजनिंग डेप्थ और कंटेक्सुअल समझ आगे बढ़ी है, खासकर कोडिंग में जहां यह अब टॉप बेंचमार्क्स पार कर रहा है। 

OpenAI ने GPT‑5 के साथ तीन और वेरिएंट - GPT‑5 Pro, GPT‑5 mini और GPT‑5 nano पेश किए हैं। Pro सब्सक्रिप्शन यूजर्स को अनलिमिटेड एक्सेस मिलेगा और Plus यूजर्स को ज्यादा मेसेज लिमिट्स मिलेंगी। Free टीयर यूजर्स को भी बेसिक लेवल GPT‑5 उपलब्ध हो गया है। 

GPT‑5 क्या है?

GPT‑5 OpenAI का नया AI मॉडल है जो ChatGPT में इस्तेमाल हो रहा है — यह पहले से ज़्यादा समझदार, तेज़ और भरोसेमंद है।

Advertisement

क्या GPT‑5 फ्री यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है?

हां, GPT‑5 का बेसिक वर्जन अब फ्री यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया गया है।

GPT‑5 में नया क्या है?

ऑटो-राउटिंग, बेहतर रीजनिंग, मल्टी-मॉडल इनपुट सपोर्ट (इमेज/ऑडियो/टेक्स्ट) और पहले से बेहतर सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं।

GPT‑5 Pro यूजर्स के लिए क्या अलग मिलेगा?

Pro यूजर्स को ज्यादा स्पीड, एक्सटेंडेड क्वेरी लिमिट और GPT‑5 Pro वर्जन का एक्सेस मिलेगा।

Advertisement

क्या GPT‑5 सभी लैंग्वेज को सपोर्ट करता है?

हां, GPT‑5 मल्टी-लैंगुएज सपोर्ट करता है और ज्यादा सटीक ट्रांसलेशन व समझ के लिए ट्यून किया गया है।

GPT‑5 किस-किस के लिए फायदेमंद होगा?

राइटिंग, कोडिंग, स्टूडेंट्स, हेल्थ, बिजनेस और एंटरप्रेन्योर, हर यूजर के लिए यह एक स्मार्ट टूल साबित हो सकता है।

क्या GPT‑5 का मोबाइल ऐप में भी सपोर्ट मिलेगा?

हां, ChatGPT ऐप में GPT‑5 इंटीग्रेट किया जा रहा है, iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GPT 5, GPT 5 Features, OpenAI, ChatGPT, ChatGPT 5
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.