Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ

Google ने आज अपने Google AI Pro सब्सक्रिप्शन प्लान के बेनिफिट को अपग्रेड कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Google AI Pro प्लान के ग्राहकों को अब 5TB क्लाउड स्टोरेट मिलेगी।
  • Google AI Pro प्लान की कीमत 1,950 रुपये प्रति माह है।
  • Google AI Pro प्लान के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

Google AI Pro Plan

Photo Credit: X/@shimritby

Google ने आज अपने Google AI Pro सब्सक्रिप्शन प्लान के बेनिफिट को अपग्रेड कर दिया है। इस प्लान में एनरोल होने वाले सब्सक्राइबर को अब बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ज्यादा क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। यह अपडेट अब यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है। यह AI बेस्ड सब्सक्रिप्शन के फायदों को बेहतर बनाता है, जिसमें Google के लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स तक एक्सेस और इसके पूरे इकोसिस्टम में क्लाउड स्टोरेज के लाभ शामिल हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google AI Pro में ज्यादा क्लाउड स्टोरेज

लेटेस्ट अपडेट के साथ Google AI Pro प्लान के ग्राहकों को अब 2TB तक लिमिट के बजाय 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। Google One हेड शिमरित बेन-यायर ने X पर एक पोस्ट में इस अपडेट की घोषणा की। इस एक्सटेंडेड स्टोरेज का उपयोग गूगल ड्राइव, जीमेल और गूगल फोटोज जैसी गूगल सर्विस में किया जा सकता है। बढ़े हुए क्लाउड स्पेस से उन यूजर्स को बहुत फायदा होगा, जिनके फोन में वीडियो, इमेज और डॉक्यूमेंट समेत बड़ी मात्रा में कंटेंट है।

खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। भारत में इस प्लान की कीमत 1,950 रुपये प्रति माह या 19,500 रुपये प्रति वर्ष है। अतिरिक्त स्टोरेज से उन यूजर्स को फायदा होने की उम्मीद है जो वीडियो, इमेज और डॉक्यूमेंट जैसे बड़े AI-जनरेटेड कंटेंट पर काम करते हैं, क्योंकि ये स्टोरेज स्पेस को जल्दी खत्म कर देते हैं। यह सुविधा भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर के साथ-साथ Google स्टूडेंट ऑफर और Jio के फ्री AI प्रो सब्सक्रिप्शन के जरिए एनरोल होने वाले सब्सक्राइबर के लिए भी उपलब्ध है।

Google AI Pro Plan  Features

Google AI Pro Plan प्लान Gemini और डीप रिसर्च ऑन जेमिनी एआई मॉडल तक एक्सेस प्रदान करता है। ग्राहक लेटेस्ट Veo वीडियो जनरेशन मॉडल की मदद से वीडियो जनरेशन कर सकते हैं, साथ ही व्हिस्क में Veo 2 के साथ इमेज से वीडियो बनाने की एक्सटेंडेड लिमिट का लाभ उठा सकते हैं। यह वर्टेक्स AI पर वीओ 3 फास्ट तक लिमिटेड एक्सेस भी प्रदान करेगा।

Advertisement

स्टूडेंट को 1 हजार मासिक AI क्रेडिट भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल फ्लो और व्हिस्क प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट, इमेज और वीडियो जनरेशन संबंधित सवालों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। यह नोटबुकएलएम में ऑडियो ओवरव्यू, नोटबुक और अन्य चीजें क्रिएट करने की लिमिट को 5 गुना तक बढ़ा देता है। इसके साथ ही ग्राहको को डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स जैसे गूगल के ऐप्स के सूट में जेमिनी तक एक्सेस भी मिलता है। AI फीचर्स के अलावा Google AI Pro प्लान में अब गूगल ड्राइव, जीमेल और गूगल फोटोज के लिए 5TB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है, जो पहले 2TB की लिमिट से ज्यादा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.