Google I/O 2025: गूगल का AI Overviews फीचर अब 200 से ज्यादा देशों में, 40 भाषाओं का सपोर्ट

AI Overviews अब कई और भाषाओं जैसे अरबी, चाइनीज, मलय, उर्दू आदि को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2025 09:15 IST
ख़ास बातें
  • Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में AI Overviews के विस्तार की घोषणा की।
  • AI Overviews अब 200 से ज्यादा देशों और 40 से ज्यादा भाषाओं में।
  • अरबी, चीनी, मलय और उर्दू जैसी भाषाएं भी जुड़ीं।

Google ने अपने AI Overviews फीचर की पहुंच अब दुनिया 200 देशों तक बढ़ा दी है।

Google ने अपने AI Overviews फीचर की पहुंच अब दुनिया 200 देशों तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अब इस फीचर में ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट दे दिया है। Google I/O 2025 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने घोषणा की कि नए अपडेट के साथ AI Overviews अब कई और भाषाओं जैसे अरबी, चाइनीज, मलय, उर्दू और अन्य कई को सपोर्ट करेगा। जिसके बाद यूजर्स अपने देश की लोकल भाषाओं में टेक्स्ट देख पाएंगे, और टॉपिक का क्विक ऑवरव्यू कर पाएंगे। 

AI Overviews का विस्तार
Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में AI Overviews के विस्तार की घोषणा की। AI Overviews अब 200 से ज्यादा देशों और 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसमें अरबी, चीनी, मलय और उर्दू को जोड़ा जा रहा है, जो पहले से मौजूद भाषाओं जैसे अंग्रेजी, हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, पुर्तगाली और स्पेनिश आदि के साथ शामिल हो जाएंगी। 

माउंटेन व्यू स्थित टेक दिग्गज ने कहा कि अब पहले से ज्यादा यूजर्स सवाल पूछने, जानकारी को तेजी से खोजने, और गूगल के सर्च रिजल्ट्स में प्रासंगिक वेबसाइट्स का पता लगाने के लिए इस AI पावर्ड फीचर का फायदा उठा सकते हैं। यह फीचर यूजर को खोजे गए टॉपिक का एक छोटा ओवरव्यू देता है जिसके साथ ही उस टॉपिक से जुड़े एक्सटर्नल लिंक भी शामिल होते हैं। यह सर्च क्वेरी को पूरा करने के लिए जेमिनी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) का इस्तेमाल करता है, साथ ही इसकी मल्टीस्टेप रीजनिंग क्षमताओं का भी लाभ उठाता है।
Advertisement

AI Overviews को कंपनी ने सबसे पहले पब्लिक एक्सेस के लिए Google I/O 2024 के दौरान घोषित किया था। इसकी उपलब्धता शुरू में Search Labs के माध्यम से US तक ही सीमित थी। पिछले कुछ महीनों में इसका पब्लिक रोलआउट और विस्तार कई और क्षेत्रों में हुआ है और फीचर के इस्तेमाल में यूजर्स द्वारा 10% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। गूगल के अनुसार, अमेरिका और भारत AI Overviews के लिए इसके सबसे बड़े मार्केट्स में से हैं। AI ओवरव्यू के विस्तार के अलावा, कंपनी LLM में भी बदलाव कर रही है जो इस फीचर को चलाता है। इस सप्ताह से, Gemini 2.5 का एक कस्टम वर्जन अमेरिका में Google सर्च में AI ओवरव्यू को संचालित करेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.