70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च

Google ने Gemini 3.1 Flash TTS लॉन्च किया है, जो टेक्स्ट को नैचुरल और एक्सप्रेसिव आवाज में बदलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Gemini 3.1 Flash TTS बेहतर और नैचुरल AI आवाज देता है
  • 70 से ज्यादा भाषाओं और मल्टी-स्पीकर सपोर्ट मिलता है
  • डेवलपर्स के लिए API और AI Studio में उपलब्ध है

Photo Credit: Google

Google ने अपने AI पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नया Gemini 3.1 Flash TTS मॉडल पेश किया है। यह टेक्स्ट-टू-स्पीच (TTS) मॉडल खासतौर पर बेहतर आवाज की क्वालिटी, कंट्रोल और स्केलेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल डेवलपर्स, एंटरप्राइज यूजर्स और AI-बेस्ड स्पीच एप्लिकेशन बनाने वालों के लिए तैयार किया गया है।

Gemini 3.1 Flash TTS, Gemini 3 Pro पर आधारित है और टेक्स्ट को ऑडियो में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मॉडल 16K टोकन्स तक टेक्स्ट इनपुट और 32K टोकन्स तक ऑडियो आउटपुट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Gemini 3.1 Flash Live वेरिएंट भी दिया गया है, जो टेक्स्ट के साथ ऑडियो, इमेज और वीडियो इनपुट को सपोर्ट करता है और मल्टीमोडल इंटरैक्शन को सक्षम बनाता है।

Google के मुताबिक, इस नए मॉडल में स्पीच क्वालिटी को बेहतर बनाया गया है, जिससे आवाज ज्यादा नैचुरल और एक्सप्रेसिव सुनाई देती है। इसमें ऑडियो टैग्स के जरिए यूजर आवाज के टोन, स्पीड और डिलीवरी को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही मल्टी-स्पीकर सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग आवाजों में बातचीत तैयार की जा सकती है।

Gemini 3.1 Flash TTS में सीन डायरेक्शन और स्पीकर-लेवल कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके जरिए यूजर्स आवाज के स्टाइल, एक्सेंट और पेस को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा, एक ही सेंटेंस में अलग-अलग एक्सप्रेशन सेट करने का ऑप्शन भी मिलता है।

डेवलपर्स के लिए Google AI Studio में एडवांस कंट्रोल टूल्स दिए गए हैं, जिससे वे स्पीच आउटपुट को डिटेल में मैनेज कर सकते हैं। इसके साथ ही सेटिंग्स को Gemini API कोड के रूप में एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है। यह मॉडल 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और अलग-अलग रीजन में इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement

सिक्योरिटी के लिए इसमें SynthID वॉटरमार्किंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे AI-जनरेटेड ऑडियो की पहचान की जा सकती है। फिलहाल यह फीचर प्रीव्यू में रोलआउट किया जा रहा है। डेवलपर्स इसे Gemini API और Google AI Studio के जरिए एक्सेस कर सकते हैं, जबकि एंटरप्राइज यूजर्स के लिए यह Vertex AI पर उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.