अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये

Google ने दिवालिया Spirit Airlines के इंटरनल बिजनेस डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर की बोली जीती है। कंपनी इसका इस्तेमाल AI और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में कर सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 अगस्त 2026 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Spirit Airlines के डेटा के लिए 1 करोड़ डॉलर दिए
  • डेटा में करोड़ों ईमेल और Microsoft Teams चैट शामिल हैं
  • Google इसका इस्तेमाल AI और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में कर सकता है

Google ने Spirit Airlines के कारोबारी डेटा के लिए करीब 95 करोड़ रुपये की बोली जीती

Photo Credit: Google

Google ने अमेरिका की दिवालिया हो चुकी एयरलाइन Spirit Airlines के बड़े पैमाने पर बिजनेस डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपये की बोली जीत ली है। इस डेटा का इस्तेमाल Google अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने और AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए कर सकता है। यह जानकारी अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों से सामने आई है।

इस डील में Spirit Airlines का काफी बड़ा इंटरनल बिजनेस डेटा शामिल है। Axios के मुताबिक, पैकेज में करीब 10 करोड़ ईमेल और 50 करोड़ Microsoft Teams चैट के अलावा कैलेंडर की जानकारी, डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट और दूसरे बिजनेस रिकॉर्ड शामिल हैं।

Advertisement

इसके अलावा डेटा में एयरलाइन के फाइनेंस और ऑपरेशन से जुड़े रिकॉर्ड, रेवेन्यू मैनेजमेंट की जानकारी, सॉफ्टवेयर कोड और दूसरे बिजनेस डिटेल्स भी शामिल है। Bloomberg Law के मुताबिक, कोर्ट में दाखिल डॉक्यूमेंट्स में करीब 10 करोड़ ईमेल और 50 करोड़ Teams चैट के साथ रेवेन्यू, एयरक्राफ्ट ऑपरेशन, कर्मचारी प्रोडक्टिविटी और ऑडिट से जुड़ी जानकारी का भी उल्लेख है।

Google इस डेटा का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट डेवलपमेंट और AI मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google ने Spirit Airlines के इंटरनल बिजनेस डेटा को खरीदने के लिए 1 करोड़ डॉलर की बोली लगाई है।

यह मामला इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि AI कंपनियों के लिए अब सिर्फ इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य डेटा ही महत्वपूर्ण नहीं रह गया है। वास्तविक कंपनियों के बिजनेस कामकाज से जुड़े डेटा में भी AI मॉडल्स के लिए जरूरी जानकारी हो सकती है। Spirit के डेटा में एयरलाइन के ऑपरेशन, रेवेन्यू और दूसरे कामों से जुड़ी जानकारी मौजूद है।

Advertisement

रिपोर्ट्स बताती है कि Google Spirit Airlines के ग्राहकों का निजी डेटा खरीदने नहीं जा रहा है। डील में कस्टमर डेटा और क्रेडिट-कार्ड इंफॉर्मेशन शामिल नहीं है। डेटा को ट्रांसफर किए जाने से पहले उससे व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी हटाने का प्रोसेस भी रखा गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.