Google का वायरल Nano Banana अब लेंस और AI मोड में मिलेगा, फोटो एडिटिंग हुई आसान, जानें कैसे

Google ने कथित तौर पर अपना लोकप्रिय एआई इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana अपने सर्च और गूगल लेंस में शामिल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 09:14 IST

एआई से फोटो एडिटिंग आसान हुई है।

Photo Credit: Unsplash/James Scott

Google ने कथित तौर पर अपना लोकप्रिय एआई इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana अपने सर्च और गूगल लेंस में शामिल करना शुरू कर दिया है। गूगल सर्च के एआई मोड में प्रॉम्प्ट बॉक्स के नीचे बाईं ओर एक नया प्लस आइकन नजर आ रहा है जो कि दिए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर काम करता है। Nano Banana अपने लॉन्च के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था और यह लोगों को अपनी सामान्य फोटो को हीरो जैसी बनाने की सुविधा प्रदान करता है। अब यह AI टूल AI मोड और गूगल लेंस के साथ जोड़ा गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI मोड में आया Nano Banana

9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने हाल ही में AI मोड पेश किया था जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए यूजर्स के सवालों के जवाब देता है। अब सर्च में एआई मोड में इस नए फीचर के साथ एक नए प्लस आइकन पर टैप करने से नए क्रिएटिव ऑप्शन नजर आते हैं, जिसमें गैलरी, कैमरा और क्रिएट इमेज शामिल हैं। आखिरी वाले को बनाना इमोजी से मार्क किया गया है। हालांकि, जब हमने इसे खुद ट्राई किया तो यह विकल्प नजर नहीं आया।

क्रिएट इमेज का चयन करने पर हिंट टेक्स्ट डिस्क्राइब योर इमेज में बदल जाता है, जिससे यूजर्स नए तरीके से विजुअल बना सकते हैं या एआई बेस्ड एडिटिंग के लिए मौजूदा विजुअल अपलोड कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर पर फोटो को डाउनलोड या शेयर किया जा सकता है। हर फोटो के नीचे दाएं कॉर्नर पर एक छोटा सा Gemini वॉटरमार्क होता है, जो Google की AI ब्रांडिंग है।

गूगल लेंस में Nano Banana

Google लेंस में भी अब इमेज जनरेशन के लिए एक नया क्रिएट टैब मिल रहा है। इंटरफेस में हुए बदलावों में आइकन के नीचे टेक्स्ट लेबल की जगह शामिल है, जिससे ज्यादा फिल्टर एक साथ नजर आएं। शटर बटन में बनाना इमोजी वाला यह नया टैब है, जिससे यूजर्स फोटो कैप्चर करने, क्रिएट करने और शेयर कर पाएंगे। अन्य फिल्टर से अलग क्रिएट से सीधा सेल्फी के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा खुलता है। हालांकि एक लेंस टॉगल उपलब्ध रहता है। फोटो लेने के बाद यूजर्स एआई मोड के प्रॉम्प्ट बॉक्स पर रीडायरेक्ट हो जाते हैं, जिससे अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Gemini, Nano Banana, AI Mode, Google Lens, Search Live

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.