चाइनीज AI स्टार्टअप का DeepSeek अमेरिकी ChatGPT को पछाड़ बना टॉप फ्री ऐप!

DeepSeek-V3 के इंजीनियरों ने अपने अमेरिकी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बहुत कम स्पेशल कंप्यूटर चिप्स का उपयोग किया - जो AI के ट्रेनिंग के लिए आवश्यक हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 19:59 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में Apple के App Store पर DeepSeek टॉप फ्री ऐप बन चुका है
  • इसने ChatGPT को पछाड़ा है
  • 10 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ऐप की अमेरिका में पॉपुलेरिटी बढ़ी

Photo Credit: DeepSeek

चाइनीज स्टार्टअप DeepSeek के AI असिस्टेंट ने सोमवार को ChatGPT को पछाड़कर अमेरिका में Apple के App Store पर उपलब्ध टॉप रेटेड फ्री एप्लिकेशन का खिताब हासिल किया। DeepSeek-V3 मॉडल पर काम करने वाले ऐप को बेहद एडवांस बताया जा रहा है। खास बात यह है कि DeepSeek ने Meta के 60 मिलियन डॉलर की तुलना में, कथित तौर पर केवल 2,000 Nvidia चिप्स और लगभग 6 मिलियन डॉलर की कंप्यूटिंग पावर पर भरोसा करते हुए, बहुत कम कंप्यूटिंग रिसोर्सेज का उपयोग करके इसे डेवलप किया है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि स्टार्टअप ने इस सिस्टम को तब डेवलप किया है, जब इंडस्ट्री में लीड कायम रखने के इरादे से एडवांस चिप्स पर अमेरिका एक्सपोर्ट रेस्ट्रिक्शन लगा चुका है। 

अमेरिका में Apple के App Store पर DeepSeek टॉप फ्री ऐप बन चुका है। इसने ChatGPT को पछाड़ा है। डेवलपर्स का कहना है कि यह "ओपन-सोर्स मॉडल के बीच लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर है और विश्व स्तर पर सबसे उन्नत क्लोज्ड-सोर्स मॉडल को टक्कर देता है।" ऐप डेटा रिसर्च फर्म सेंसर टॉवर के अनुसार, 10 जनवरी को रिलीज होने के बाद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लिकेशन की अमेरिकी यूजर्स के बीच पॉपुलेरिटी काफी बढ़ गई है।

ChatGPT, Gemini और DeepSeek-V3 जैसे AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए बेहद एडवांस चिप्स की आवश्यकता होती है और बाइडेन प्रशासन ने 2021 से इन चिप्स को चीन में निर्यात होने से रोकने का भरसक प्रयास किया है। हालांकि, ऐसे प्रतीत होता है कि 2023 में शुरू हुए इस चाइनीज स्टार्टअप ने इस चुनौती को एक मौके में बदल दिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, DeepSeek-V3 के इंजीनियरों ने अपने अमेरिकी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बहुत कम स्पेशल कंप्यूटर चिप्स का उपयोग किया - जो AI के ट्रेनिंग के लिए आवश्यक हैं। ये चिप्स अमेरिका और चीन के बीच तकनीकी दौड़ का मुख्य फोकस रहे हैं। अमेरिका ने अपने AI लीड को बनाए रखने के लिए एक्सपोर्ट पर कई प्रतिबंध लगाए, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि DeepSeek की सफलता दिखाती है कि चीनी रिसर्चर्स अपने पास मौजूद रिसोर्सेज के साथ और अधिक इनोवेटिव हो गए हैं।
Advertisement

DeepSeek-V3 ने सवालों के जवाब देने, तर्क समस्याओं को हल करने और कोड तैयार करने जैसे कामों में कथित तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया। इससे भी अधिक प्रभावशाली लागत है, जिसमें रिपोर्ट का कहना है कि DeepSeek ने कंप्यूटिंग पावर पर लगभग $6 मिलियन खर्च किए, जबकि Meta द्वारा अपने लेटेस्ट AI प्रोडक्ट के लिए कथित तौर पर $60 मिलियन का उपयोग किया गया था। जबकि लीडिंग AI कंपनियां अक्सर 16,000 या अधिक चिप्स वाले सुपर कंप्यूटर का उपयोग करती हैं, डीपसीक कथित तौर पर केवल 2,000 Nvidia चिप्स का उपयोग करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DeepSeek, DeepSeek V3, App Store, top free apps
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.