ChatGPT Ghibli फीचर ने मचाई धूम, महज 1 घंटे में जुड़े 1 करोड़ नए यूजर्स!

ChatGPT Ghibli फीचर यूजर्स को AI के जरिए ऐसी इमेज बनाने की सुविधा देता है जो जापानी एनीमेशन स्टूडियो Ghibli की पहचान मानी जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 14:50 IST
ख़ास बातें
  • जापानी एनीमेशन स्टूडियो Ghibli के स्टाइल में तस्वीरे बनाता है यह फीचर
  • ChatGPT में फोटो को अपलोड कर उसे Studio-Ghibli में बदलने के लिए कहते हैं
  • यह फीचर DALL·E टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है

Photo Credit: Reuters

OpenAI के ChatGPT ने हाल ही में Ghibli-स्टाइल इमेज जेनरेशन फीचर लॉन्च किया और इसके बाद महज 1 घंटे में 10 मिलियन नए यूजर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ गए। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने खुद इसकी जानकारी दी है। Ghibli-स्टाइल AI इमेज जेनरेशन की पॉपुलैरिटी बताती है कि लोग न केवल टेक्स्ट-बेस्ड AI टूल्स बल्कि विजुअल क्रिएशन फीचर्स में भी दिलचस्पी ले रहे हैं। फिलहाल, फ्री यूजर्स को रोजाना केवल तीन इमेज जेनरेट करने की अनुमति है, जबकि ChatGPT Plus सब्सक्राइबर्स को ज्यादा एक्सेस मिल रहा है।

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने खुद X (पहले ट्विटर) पर इस बात की पुष्टि की और कहा कि "हमारे GPUs पिघल रहे हैं।" यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है जो एनीमे और स्टूडियो घिबली जैसी आर्ट स्टाइल के फैन हैं। ऑल्टमैन ने बताया कि ChatGPT से एक घंटे में 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक नए यूजर्स जुड़े हैं।

ChatGPT Ghibli फीचर यूजर्स को AI के जरिए ऐसी इमेज बनाने की सुविधा देता है जो जापानी एनीमेशन स्टूडियो Ghibli की पहचान मानी जाती है। यह फीचर DALL·E टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, लेकिन इसे Ghibli-स्टाइल इमेज जेनरेट करने के लिए खासतौर पर ट्यून किया गया है। इसकी पॉपुलैरिटी इतनी तेजी से बढ़ी कि OpenAI को सर्वर पर लोड कम करने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाने पड़े।
 

सैम ऑल्टमैन के अनुसार, OpenAI ने इस फीचर के लिए कुछ लिमिट्स लागू की हैं। फिलहाल, फ्री यूजर्स को रोजाना केवल तीन इमेज जेनरेट करने की अनुमति है, जबकि ChatGPT Plus सब्सक्राइबर्स को ज्यादा एक्सेस मिल रहा है। वहीं, एंटरप्राइज और प्रोफेशनल प्लान यूजर्स को इस फीचर का फुल एक्सेस मिलेगा, ताकि वे बिना किसी लिमिट के इसका इस्तेमाल कर सकें।
Advertisement

Ghibli-स्टाइल AI इमेज जेनरेशन की पॉपुलैरिटी बताती है कि लोग न केवल टेक्स्ट-बेस्ड AI टूल्स बल्कि विजुअल क्रिएशन फीचर्स में भी दिलचस्पी ले रहे हैं। यह फीचर उन क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और आर्टिस्ट्स के लिए खास फायदेमंद हो सकता है, जो Ghibli-स्टाइल आर्टवर्क को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। हालांकि, OpenAI ने साफ कर दिया है कि बढ़ते यूजर लोड को देखते हुए इस फीचर की परफॉर्मेंस और एक्सेस को धीरे-धीरे स्केल किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, ChatGPT Studio Ghibli, Studio Ghibli
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.