ChatGPT Down: Ghibli ट्रेंड के वायरल होते ही ठप्प पड़ गया AI चैटबॉट, X पर छाए मीम्स!

Gadgets 360 स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी खबर लिखते समय तक इस समस्या का अनुभव किया। वेबसाइट या ऐप के खुलने में किसी प्रकार की समस्या देखने को नहीं मिली, लेकिन चैटबॉट से चैट करते समय रिप्लाई जनरेट नहीं हो रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 20:34 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में शाम करीब 6:30 बजे से आउटेज रिपोर्ट होना शुरू हुई थी
  • खबर लिखते समय तक आंकड़ा करीब 1,800 पर पहुंच गया था
  • भारत में भी इसका असर देखने को मिला है
दुनियाभर से ChatGPT में आउटेज की रिपोर्ट हो रही है। हाल ही में प्लेटफॉर्म में Studio-Ghibli फीचर को जोड़ा गया था, जो यूजर्स की तस्वीरों को स्टूडियो-जिब्ली आर्ट में बदलता है। OpenAI के सीईओ ने हाल ही में बताया था कि प्लेटफॉर्म में एक घंटे के अंदर 1 करोड़ से अधिक नए यूजर्स जुड़े थे। हालिया दिनों में प्लेटफॉर्म में जबरदस्त ट्रैफिक देखने को मिला है और अब, भारत सहित कई अन्य देशों में सर्वर लेवल आउटेज रिपोर्ट हो रही है।

Downdetector के मुताबिक, अमेरिका में शाम करीब 6:30 बजे से आउटेज रिपोर्ट होना शुरू हुई थी और खबर लिखते समय तक आंकड़ा करीब 1,800 पर पहुंच गया था। वहीं, भारत में भी इसका असर देखने को मिला है। ट्रैकर के मुताबिक, भारत में खबर लिखते समय तक 120 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। दोनों ही देशों में समस्या वेबसाइट और ऐप दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी।

Gadgets 360 स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी खबर लिखते समय तक इस समस्या का अनुभव किया। वेबसाइट या ऐप के खुलने में किसी प्रकार की समस्या देखने को नहीं मिली, लेकिन चैटबॉट से चैट करते समय रिप्लाई जनरेट नहीं हो रहा था। इसके बजाय एक एरर दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था, "प्रतिक्रिया उत्पन्न करते समय कुछ गड़बड़ हो गई। यदि यह समस्या बनी रहती है तो कृपया help.openai.com पर हमारे सहायता केंद्र के माध्यम से हमसे संपर्क करें।"

ChapGPT के आउटेज की जानकारी यूजर्स ने X पर भी दी। यहां कई मीम्स भी शेयर किए गए, जो आप नीचे देख सकते हैं;
Advertisement
 
 
 
 
 

यह पहली बार नहीं है जब ChatGPT ने इस साल डाउनटाइम का अनुभव किया है। पिछले हफ्ते भी इसी तरह की एक आउटेज हुई थी, जब Ghibli AI आर्ट ट्रेंड बड़े पैमाने पर वायरल हुआ था। उस समय OpenAI ने अपने बयान में इस आउटेज को स्वीकारा था और इसका फिक्स भी तुरंत लागू किया था। अभी तक लेटेस्ट आउटेज को लेकर कंपनी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, ChatGPT Down, ChatGPT outage, Ghibli
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.