अब रास्ता देखने के लिए नहीं होगी मोबाइल की जरूरत, Amazon के डिलीवरी एजेंट पहनेंगे AI चश्में

Amazon के नए AI Smart Glasses डिलीवरी असोसिएट्स के काम को आसान बनाएंगे। इनमें मल्टी-कैमरा सेटअप, जियोस्पेशल टेक्नोलॉजी और हैंड्स-फ्री कंट्रोल्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2025 15:52 IST
ख़ास बातें
  • डिलीवरी एसोसिएट के गाड़ी पार्क करते ही एक्टिवेट हो जाते हैं ग्लासेस
  • हेड्स-अप डिस्प्ले पर डिलीवरी से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिलती है
  • इसमें पैकेज स्कैनिंग और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाई देता है

Photo Credit: Amazon

Amazon ने अपने डिलीवरी असोसिएट्स के लिए नए AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए हैं, जो डिलीवरी प्रोसेस को पहले से ज्यादा स्मूद और सेफ बनाने का दावा करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये स्मार्ट ग्लासेस एक तरह से वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करेंगे, जो डिलीवरी एजेंट्स को रीयल-टाइम नेविगेशन, पैकेज स्कैनिंग और हजार्ड अलर्ट जैसी जानकारी हेड्स-अप डिस्प्ले पर दिखाएंगे। इन ग्लासेस में AI सेंसिंग फंक्शनलिटीज और कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बिना फोन देखे डिलीवरी को आसान बनाएगी।

Amazon के मुताबिक, ये स्मार्ट ग्लासेस तब अपने-आप एक्टिव हो जाते हैं जब डिलीवरी एसोसिएट अपनी गाड़ी पार्क करता है। इसके बाद हेड्स-अप डिस्प्ले पर डिलीवरी से जुड़ी जरूरी जानकारी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाई देता है। कंपनी ने बताया कि इसमें जियोस्पेशल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रूट ट्रैकिंग और लोकेशन अपडेट सटीक मिलते हैं।

Advertisement

AI ग्लासेस में मल्टी-कैमरा सेटअप दिया गया है, जो आसपास के माहौल, पैकेज और रास्ते के हजार्ड्स को डिटेक्ट कर सकता है। डिलीवरी कर्मी को सिर्फ बारकोड स्कैन करना होता है और पैकेज का कोड, पता और डिलीवरी कन्फर्मेशन सीधे ग्लास के डिस्प्ले पर दिख जाता है। इसका मतलब है कि अब डिलीवरी एजेंट्स को बार-बार फोन या पैकेज देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन स्मार्ट ग्लासेस के साथ एक कंट्रोलर भी आएगा, जो डिलीवरी वेस्ट में लगाया जा सकेगा। इसमें ऑपरेशनल कंट्रोल्स, स्वैपेबल बैटरी और इमरजेंसी बटन शामिल होगा। Amazon ने बताया कि ये ग्लासेस प्रिस्क्रिप्शन और ट्रांजिशनल लेंस को भी सपोर्ट करते हैं, यानी ये ऑटोमेटिकली लाइट के हिसाब से एडजस्ट हो जाते हैं।

यह भी बताया गया है कि कंपनी के भविष्य के मॉडल्स रियल-टाइम डिफेक्ट डिटेक्शन कर पाएंगे और अगर कोई डिलीवरी गलत एड्रेस पर हो रही है तो असोसिएट को तुरंत अलर्ट कर देंगे। इसके अलावा, ये संभावित खतरों जैसे लो-लाइट एनवायरनमेंट या पेट डिटेक्शन तक की वॉर्निंग दे पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Smart Glasses, Amazon AI Glasses
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.