सिर्फ 4 घंटे के इलाज का बिल बना 1.72 करोड़, AI ने पकड़ ली गलतियां, बचाए 83% पैसे

Claude AI ने बिल की हर लाइन को एनालाइज किया और कई ऐसी बातें सामने आईं जो सामान्य मरीज शायद नोटिस न करे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 14:10 IST
ख़ास बातें
  • हार्ट अटैक के बाद सिर्फ 4 घंटे की केयर का बिल करीब दो लाख डॉलर दिया गया
  • Claude AI ने बिल की हर लाइन को एनालाइज किया
  • कई गलतियां पकड़ी और कानूनी और प्रशासनिक जवाब तैयार करने में भी मदद की

AI ने सिर्फ गड़बड़ियां पकड़ने में ही नहीं, बल्कि कानूनी और प्रशासनिक जवाब तैयार करने में भी मदद की

Photo Credit: Unsplash/ Jakub Żerdzicki

कभी-कभी टेक्नोलॉजी सिर्फ सुविधा नहीं, इंसाफ का जरिया भी बन जाती है। अमेरिका में एक परिवार ने अपने दिवंगत रिश्तेदार का भारी अस्पताल बिल चुकाने के बजाय, उसे चुनौती दी और इसमें उनकी सबसे बड़ी मदद एक AI चैटबॉट ने की। यह मामला भारत से बाहर का है, जहां इस परिवार ने अस्पताल का $195,000 (करीब 1.72 करोड़ रुपये) का बिल घटाकर सिर्फ $33,000 (करीब 27 लाख रुपये) करा दिया। दावा किया गया है कि यह Claude AI चैटबॉट की सलाह से संभव हुआ, जिसने बिल में कई गड़बड़ियों को पहचानने में मदद की।

"Nthmonkey" नाम के एक यूजर ने Threads पर बताया कि उनके जीजा की हार्ट अटैक के बाद सिर्फ चार घंटे की इंटेंसिव केयर का बिल करीब दो लाख डॉलर आया। बीमा दो महीने पहले खत्म हो चुका था, लेकिन फिर भी चार घंटे के इलाज का इतना बड़ा बिल देखकर परिवार हैरान रह गया। यूजर ने पोस्ट में लिखा, “अस्पताल ने अपने ही नियम और चार्जेज बना लिए थे और सोचा कि आम लोगों से पैसे निकालना आसान रहेगा।”

Advertisement

यूजर के अनुसार, Claude AI ने बिल की हर लाइन को एनालाइज किया और कई ऐसी बातें सामने आईं जो सामान्य मरीज शायद नोटिस न करे। AI ने पाया कि अस्पताल ने एक ही प्रक्रिया के लिए दो बार चार्ज किया, जिसमें एक बार पूरी प्रक्रिया के नाम पर और दूसरी बार उसी प्रक्रिया के छोटे-छोटे हिस्सों के लिए। इस डुप्लिकेशन से करीब $100,000 (लगभग 88.50 लाख रुपये) की ओवरचार्जिंग पकड़ी गई। इतना ही नहीं, Claude ने “inpatient” और “emergency” कोड्स के गलत इस्तेमाल को भी नोटिस किया, जो मेडिकल बिलिंग नियमों के खिलाफ माना जाता है।

Threads पर पोस्ट के इस लंबे थ्रेड ने आगे बताया कि AI ने सिर्फ गड़बड़ियां पकड़ने में ही नहीं, बल्कि कानूनी और प्रशासनिक जवाब तैयार करने में भी मदद की। Claude ने परिवार की ओर से लिखे जाने वाले लीगल थ्रेट लेटर्स और कंप्लेंट ड्राफ्ट्स में भाषा और डेटा दोनों तरह की सहायता दी। इसके बाद, अस्पताल ने बिल को घटाकर $33,000 (लगभग 30 लाख रुपये) कर दिया।

पोस्ट में आगे लिखा, “AI ने हमारी तरफ से लड़ाई लड़ी। उसने वो सब दिखाया जो आम तौर पर अस्पताल छिपा लेते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी $20 प्रति माह के Claude सब्सक्रिप्शन ने उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फाइनेंशियल लड़ाई जीतने में मदद की।

Advertisement

यह मामला कहां का है और किसने शेयर किया?

यह मामला अमेरिका का है, जिसे Threads यूजर Nthmonkey ने शेयर किया। उनके अनुसार, उनके जीजा की हार्ट अटैक के बाद सिर्फ चार घंटे के इलाज के लिए अस्पताल ने $195,000 का बिल भेजा था।

परिवार ने इतना बड़ा बिल कैसे घटाया?

परिवार ने Claude AI चैटबॉट की मदद से बिल में मौजूद डुप्लिकेट चार्ज, गलत कोडिंग और नियम उल्लंघन जैसी गड़बड़ियों की पहचान की।

Claude AI ने क्या खास किया?

AI ने पूरे बिल का एनालिसिस किया, ओवरचार्जिंग पकड़ी, और अस्पताल के गलत “inpatient” vs “emergency” कोड इस्तेमाल पर सवाल उठाए। इसके अलावा, उसने परिवार की तरफ से लिखे जाने वाले कानूनी लेटर्स और शिकायत ड्राफ्ट्स भी तैयार करने में मदद की।

Advertisement

अस्पताल ने कितनी रकम वापस या माफ की?

शुरुआत में अस्पताल का बिल $195,000 था, जो बातचीत और सबूतों के बाद घटकर सिर्फ $33,000 रह गया। यानी करीब $162,000 की बचत।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Claude AI, AI tools, AI chatbot, Hospital
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.