AI से झटपट करवाएं रोजाना के ये काम, समय की होगी बचत

ChatGPT के अलावा, Google Gemini, Grok समेत कई प्लेटफॉर्म यूजर्स को कई प्रकार की सर्विस की पेशकश करते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 09:30 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से किसी भाषा में अनुवाद किया जा सकता है।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोटो एडिटिंग आसानी से कर सकता है।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आइडिया का सुझाव लिया जा सकता है।

AI कई टास्क आसानी से कर सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Andy Kelly

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के समय में सिर्फ एक्सपर्ट या किसी खास प्रोफेशनल के लिए ही सीमित नहीं रहा है। अब आम इंसान भी इसका अपने रोजाना के जीवन में उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन कई चैटबॉट हैं जो कि फ्री और सब्सक्रिप्शन के साथ अपनी सर्विस प्रदान करते हैं। ChatGPT के अलावा, Google Gemini, Grok समेत कई प्लेटफॉर्म यूजर्स को कई प्रकार की सर्विस की पेशकश करते हैं। अगर आप भी सोच रहे होंगे कि रोजाना के ऐसे कौन से काम हैं जो कि एआई की मदद से हो सकते हैं तो यहां हम आपको कुछ के उदाहरण के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ईमेल लिखना


अगर आप कोई ईमेल लिखना चाह रहे हैं और उसमें आपको ज्यादा समय लग रहा है तो आप एआई की मदद से मिनटों में बड़ा ईमेल लिख कर तैयार कर सकते हैं और उसे एडिट भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप एआई से ड्राफ्ट तैयार करवा कर अपने हिसाब से खुद भी एडिट कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट पर कैप्शन लिखना

जब भी सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो पोस्ट करने का मन करता है तो सबसे ज्यादा समय उसके लिए कैप्शन लिखने में लग जाता है। या तो बिना कैप्शन के पोस्ट की जाए जो कि अधूरी लगेगी या फिर लिखने के लिए सोचने में समय खराब किया जाए। मगर एआई की मदद से आप तुरंत ही कई कैप्शन पा सकते हैं जो कि आपकी पोस्ट के हिसाब से सटीक बैठेंगे।

मेडिकल रिपोर्ट को समझना

Advertisement

कोई पैथोलॉजी या रेडियोलॉजी टेस्ट करवाने के बाद जब रिपोर्ट आती है तो आपको उसे समझने के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ती है कि उसमें क्या लिखा गया है। जब तक डॉक्टर से अपॉइंटमेंट नहीं मिलती है तब तक इंतजार करना होगा। वहीं खुद पढ़ने का प्रयास करो तो उसमें बहुत समय लगता है, लेकिन आप एआई की मदद से उस टेस्ट रिपोर्ट को विस्तार से समझ सकते हैं और कोई चिंता का विषय है या नहीं इसके बारे में जान सकते हैं। (हालांकि, किसी भी नतीजे तक पहुंचने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह ली जानी चाहिए)


 

किसी भाषा में अनुवाद

अगर आप कोई कंटेंट पढ़ रहे हैं और आपको उस भाषा के बारे में बिलकुल भी ज्ञान नहीं है तो आप एआई की मदद से उस कंटेंट की भाषा को अपनी पसंद की भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं, जिससे आप उसे आसानी से समझ और पढ़ पाएंगे।

Advertisement

फोटो एडिट करना

फोटो एडिटिंग के लिए कुछ खास सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है और उसमें एडिटिंग की जानकारी होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। मगर अब एआई की मदद से आप सिर्फ सामान्य प्राम्प्ट देकर भी अपने फोटो को आसानी से एडिट कर सकते हैं, जिसके लिए कोई प्रोफेशनल ज्ञान होना भी अनिवार्य नहीं है। यह काम आप मिनटों में कर सकते हैं।

किसी आइडिया का सुझाव

Advertisement

अगर आप अपने स्कूल/कॉलेज का प्रोजेक्ट बना रहा है या फिर व्यापार करने या अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए आइडिया खोज रहे हैं तो इसमें ज्यादा समय या किसी व्यक्ति की सलाह पर निर्भर रहना अब जरूरी नहीं रह गया है। आप एआई की मदद से आसानी से अपने लिए आइडिया खोज सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि एआई आपको कई आइडिया दे सकता है, जिसमें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.