Xiaomi आज भारत में कई नए प्रोडक्ट्स करेगी लॉन्च, जानें इनके बारे में सबकुछ

Xiaomi ईवेंट को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा और इसे दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा। 2021 को स्मार्टर लिविंग कहा जाएगा और इस इवेंट को YouTube और कंपनी के सोशल हैंडल के जरिए से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi आज दोपहर 12 बजे भारत में शुरू करेगी अपना Smarter Living Event 2020
  • Mi Watch Revolve, Mi Band 5 और Mi Smart Speaker लॉन्च होने की संभावना
  • Youtube और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स के ज़रिए लाइव दिखाया जाएगा इवेंट

Mi Smarter Living Event 2020 दोपहर 12 बजे शुरू होगा

Xiaomi आज भारत में स्मॉर्ट लिविंग 2021 इवेंट की मेजबानी कर रही है। कंपनी भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच के साथ, Mi Smart Band 5 और Mi Smart Speaker को लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपनी स्मार्टवॉच को Mi Watch Revolve के नाम से लॉन्च करेगी, जो चीन में लॉन्च हो चुकी Mi Watch Color का रीब्रांड मॉडल होगा। Xiaomi इवेंट में मी स्मार्ट एआई स्पीकर लॉन्च होने की भी बात कही जा रही है। आज स्मार्टर लिविंग 2021 इवेंट के दौरान कई IoT प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं। शाओमी ईवेंट को लाइव दिखाया जाएगा और यदि आप भी इसे लाइव देखना चाहते हैं तो नीचे इसकी सभी जानकारियों को पढ़ें।
 

Xiaomi event details 

Xiaomi ईवेंट को वर्चुअली आयोजित किया जाएगा और इसे दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा। 2021 को स्मार्टर लिविंग कहा जाएगा और इस इवेंट को YouTube और कंपनी के सोशल हैंडल के जरिए से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Mi.com पर एक समर्पित पेज है, जो स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड और स्मार्ट स्पीकर के आगमन को टीज़ कर रहा है।

 

Mi Smart Band 5

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मी स्मार्ट बैंड 5 को चीन में मी बैंड 5 के नाम से लॉन्च किया जा चुका है, जिसमें 1.1 इंच कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 100 नए एनिमेटेड वॉच फेस हैं। फिटनेस ट्रैक में 11 स्पोर्ट्स मोड हैं। यह पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) एक्टिविटी इंडेक्स के साथ आता है जो यूज़र्स को फिटनेस एक्टिविटी को बेहतर समझने और ट्रैक करने में मदद करता है। यूज़र्स की नींद के पैटर्न को ट्रैक करने के लिए Mi Band 5 बेहतर स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है। Xiaomi का दावा है कि स्लीप मॉनिटरिंग की सटीकता पहले की तुलना में 40 फीसदी बेहतर हुई है।

मी बैंड 5 में हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसमें औरतों के लिए एक अलग हेल्थ मोड है। यूज़र्स को फिटनेस बैंड में सोशल मीडिया नोटिफिकेशन्स, म्यूजिक कंट्रोल, इनकमिंग कॉल्स, टेक्स्ट और वेदर अपडेट मिलेगा। इसेक अलावा नया रिमोट कंट्रोल कैमरा फीचर आया है जो यूज़र्स को स्मार्टफोन से तस्वीरें खींचने में मदद करता है। स्मार्ट बैंड बिल्ट इन माइक्रोफोन के साथ आता है जिससे वॉयस कमांड दिया जा सकेगा।
Advertisement

लेटेस्ट Mi Band मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूज़र्स को अपने डिवाइस को बिना स्ट्रैप हटाए चार्ज कर पाएंगे। Xiaomi का दावा है कि बैंड का एनएफसी वेरिएंट सिंगल चार्ज में 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है और स्टेंडर्ड वर्ज़न 20 दिनों तक चलता है।
 

Mi Watch Revolve

यदि मी वॉच रिवॉल्व मी वॉच कलर का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगी, तो इस में 1.39 इंच (454x454 पिक्सल) डिस्प्ले और 4,20 एमएएच की बैटरी फीचर की जानी चाहिए, जो कि सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक काम करती है। मी वॉच कलर में कनेक्टिविटी फीचर के लिए ब्लूटूथ 5.0, ग्लोनास और जीपीएस दिया गया है। इसके अलावा, यह वॉच 5ATM वाटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, दावा किया गया है कि यह टेम्परेचर में 10 डिग्री गिरावट आने पर भी ये काम बैंड काम करता है। यह कस्टमाइज़ेशन के लिए 110 वॉच फेस विकल्प, 24x7 हार्ट रेट ट्रेकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लिप ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। मी वॉच कलर में ट्रैकिंग वर्कआउट के लिए 10 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जैसे स्विमिंग, ट्रेडमिल, रनिंग और साइकिलिंग आदि।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.