Xiaomi Mi Band 3i भारत में 21 नवंबर को होगा लॉन्च

Mi Band 3i Launch Date in India: Xiaomi ने भारत में अपने नए फिटनेस वियरेबल मी बैंड 3आई के लॉन्च से संबंधित टीज़र जारी करने शुरू कर दिए हैं। जानें शाओमी के आगामी वियरेबल के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 20 नवंबर 2019 12:46 IST
ख़ास बातें
  • स्टेप ट्रैकिंग समेत अन्य फीचर्स से लैस हो सकता है Mi Band 3i
  • टीज़र इमेज़ में दिखा ब्लैक स्ट्रैप
  • Mi Band 3 का कमज़ोर वर्जन हो सकता है मी बैंड 3आई

Mi Band 3i भारत में 21 नवंबर को होगा लॉन्च

Mi Band 3i Launch Date in India: Xiaomi ने भारत में अपने नए फिटनेस वियरेबल के लॉन्च से संबंधित टीज़र जारी करने शुरू कर दिए हैं। शाओमी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर आगामी वियरेबल का नाम क्या होगा, लेकिन टीज़र के जारी होने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि यह मी बैंड 3आई हो सकता है। मी बैंड 3आई भारत में 21 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi द्वारा जारी टीज़र में Mi Band 3i की रूपरेखा को दर्शाया गया है, इसमें ब्लैक स्ट्रैप की झलक मिली है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसके अन्य कलर वेरिएंट को भी उतारेगी।

Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर एक छोटी सी टीज़र इमेंज़ में आगामी फिटनेस वियरेबल को दिखाया गया है। पोस्टर में “Ignite your fitness journey” लिखा नज़र आ रहा है, साथ ही इस बात का भी जिक्र है कि वियरेबल को 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। शाओमी द्वारा जारी अन्य टीज़र में “i” अक्षर को तीन बार लिखने के साथ-साथ 'आई' पर जोर दिया गया था। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि आगामी फिटनेस बैंड को Mi Band 3i नाम से उतारा जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल तो शाओमी मी बैंड 3आई (Mi Band 3i) के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स आदि के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह Mi Band 3 का कमज़ोर वर्जन हो सकता है। Xiaomi इंडिया के ट्विटर हैंडल से किए गए अन्य टीज़र वीडियो के अनुसार, मी बैंड 3आई में स्टेप ट्रैकिंग फीचर दिया जा सकता है।
 
Mi Band 3i Price in India की बात करें तो उम्मीद है कि भारत में शाओमी मी बैंड 3आई की कीमत 1,500 रुपये के आसपास हो सकती है। शाओमी 1 दिसंबर 2019 को बेंगलुरु में RunWithMi इवेंट का आयोजन करने वाली है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Xiaomi Mi Smart Band 4 की तुलना में शाओमी मी बैंड 3आई एक किफायती विकल्प हो सकता है।
Advertisement



Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  2. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  3. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  4. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  5. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  6. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  7. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  8. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  9. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  10. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.