Xiaomi Smart Band 9 आया कई सर्टिफिकेशन पर नजर, ग्लोबल स्तर पर जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi अपनी Xiaomi Smart Band सीरीज में एक नया फिटनेस बैंड Xiaomi Smart Band 9 पेश करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 19:25 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi नया Xiaomi Smart Band 9 पेश करने वाली है।
  • पिछली रिपोर्ट में दावा हुआ था कि Xiaomi Smart Band 9 के 2 वेरिएंट होंगे।
  • Xiaomi Smart Band 9 UAE TDRA और इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन पर देखा।

Xiaomi Smart Band 8 में 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपनी Xiaomi Smart Band सीरीज में एक नया फिटनेस बैंड Xiaomi Smart Band 9 पेश करने वाली है। शाओमी स्मार्ट बैंड 9 बीते साल अप्रैल में लॉन्च हुए स्मार्ट बैंड 8 का अपग्रेड वर्जन है। ऐसा कहा जा रहा है कि ग्लोबल लॉन्च पिछली बार की तुलना में जल्दी हो सकता है क्योंकि Smart Band 9 कई सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आ चुका है जो ग्लोबल स्तर पर इसके जल्द लॉन्च होने का सुझाव देते हैं। हाल ही में यह बैंड संयुक्त अरब अमीरात TDRA और इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। यहां हम आपको Xiaomi Smart Band 9 के के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

संयुक्त अरब अमीरात TDRA और इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Xiaomi के आगामी स्मार्ट बैंड का मॉडल नंबर M2345B1 होगा। पिछली रिपोर्ट्स में दावा हुआ था कि Smart Band 9 के दो वेरिएंट होंगे। इन दोनों वेरिएंट के बीच इकलौता अंतर एनएफसी सपोर्ट होगा। Smart Band 9 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, हम इसके पिछले मॉडल के स्पेसिफिकेशंस से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें क्या मिलने की उम्मीद है।


Advertisement
Xiaomi Smart Band 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi Smart Band 8 में 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ स्लीक डिजाइन दिया गया है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। सेफ्टी की बात करें तो यह वॉच 50 मीटर तक पानी में सुरक्षित रह सकती है, जिससे अंडर वाटर एक्टिविटीज आसानी से की जा सकती हैं। Xiaomi ने कई मैटेरियल और स्टाइल के साथ स्ट्रैप ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं।

Smart Band 8 फीमेल हेल्थ पर फोकस करने के साथ कई हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे कि हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप पैटर्न और स्ट्रेस लेवल पर नजर रखने की सुविधा प्रदान करता है। यह एंटरटेनमेंट के लिए कई प्रकार के स्पोर्ट्स मोड और बिल्ट इन गेम भी प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे एक बार चार्ज करने पर 16 दिनों तक (ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले छोड़कर) इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  2. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  5. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  6. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  7. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  8. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  9. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.