Xiaomi Smart Band 9 सिंगल चार्ज में चलेगा 21 दिन, 1200 निट्स होगी ब्राइटनेस! लीक में खुलासा

स्मार्ट बैंड 9 में हेल्थ सेंसर्स में भी इम्प्रूवमेंट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जुलाई 2024 14:34 IST
ख़ास बातें
  • स्टैंडर्ड मोड में 21 दिनों तक का भी बैकअप इसमें देखने को मिल सकता है।
  • पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक दी जा सकती है।
  • Smart Band 9 इससे पहले कई सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है।

Xiaomi Smart Band 8 में 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi Smart Band 9 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। फिटनेस बैंड इससे पहले आए मॉडल Smart Band 8 का सक्सेसर होगा और लगभग मिलते जुलते डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसका डिजाइन ओवल शेप में ही आने की संभावना है। डिस्प्ले का साइज 1.62 इंच का हो सकता है। Smart Band 9 इससे पहले कई सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। जहां पर इसके कुछ मेन फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। 

Xiaomi Smart Band 9 में पुराने मॉडल Smart Band 8 की तुलना में कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। स्मार्ट फिटनेस बैंड को लेकर लेटेस्ट लीक में यह बात सामने आई है। XM.cz की रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग स्मार्टबैंड में एल्युमिनियम केसिंग देखने को मिल सकती है। यह पहले से अधिक प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हो सकता है। डिस्प्ले में भी अपग्रेड होगा और यह पहले से ज्यादा ब्राइटनेस के साथ आएगा। पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक दी जा सकती है। हालांकि, रिफ्रेश रेट इसमें भी 60Hz ही देखने को मिल सकता है। 

स्मार्ट बैंड 9 में बैटरी कैपिसिटी भी ज्यादा देखने को मिल सकती है। यह 233mAh कैपिसिटी के साथ आ सकती है जो कि पुराने मॉडल से 43mAh ज्यादा है। अफवाह है कि यह ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड में भी 9 दिनों तक चल सकेगी। जबकि स्टैंडर्ड मोड में 21 दिनों तक का भी बैकअप इसमें देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो स्मार्ट बैंड बैटरी बैकअप के मामले में प्रतिस्पर्धा को काफी हद तक बढ़ा सकता है। 

इसके अलावा स्मार्ट बैंड 9 में हेल्थ सेंसर्स में भी इम्प्रूवमेंट देखने को मिल सकता है। हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 जैसे सेंसर्स में 10 प्रतिशत तक एक्युरेसी में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस बार कंपनी ब्लूटूथ 5.4 को इसमें जोड़ सकती है। Xiaomi Smart Band 9 की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई संकेत कंपनी की ओर से नहीं दिया गया है। इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा। 

Xiaomi Band 8 स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड है। यह वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आता है और 50 मीटर तक पानी में डूबने पर भी काम कर सकता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और मेंस्रुअल साइकल ट्रैकर भी आता है। इसके अलावा रनिंग, बॉक्सिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड भी इसमें सपोर्टेड हैं। 
Advertisement

Xiaomi Band 8 में 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है। वियरेबल में कई इनिबल्ट गेम्स भी दिए गए हैं। डिवाइस में 190mAh की बैटरी है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 16 दिन चल जाती है। बशर्तें कि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड डिसेबल किया गया हो। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 को फॉलो करें।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo फोन खरीदने का प्लान? ₹4,000 तक बढ़ें दाम, यहां जानें नए प्राइस
  2. Tecno Pop X 5G vs Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G: 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  3. ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट के शोर में भी कॉलिंग! Anker के नए हेडफोन 70 घंटे बैटरी, ANC के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G vs Moto G35 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट के शोर में भी कॉलिंग! Anker के नए हेडफोन 70 घंटे बैटरी, ANC के साथ लॉन्च
  3. Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  6. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  10. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.