शाओमी पिस्टन 3 प्रो इन-ईयर हेडफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी पिस्टन 3 प्रो इन-ईयर हेडफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • शाओमी पिस्टन 3 प्रो ईयरफोन की कीमत 149 चीनी युआन (करीब 1,500 रुपये) है
  • इसमें प्ले, पॉज़ और ट्रैक बदलने के लिए तीन कंट्रोल बटन दिए गए हैं
  • इन्हें चार अलग-अलग साइज़ के ईयर प्लग के साथ बेचा जाएगा
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी करीब हर हफ्ते नए प्रोडक्ट लॉन्च करती है लेकिन कुछ ऐसे प्रोडक्ट भी हैं जो चीन से बाहर भी लॉन्च किए जाते हैं। इनमें से एक प्रोडक्ट है ईयरफोन और कंपनी ने अपनी पिस्टन सीरीज़ में नया इन-ईयर हेडफोन पिस्टन 3 प्रो लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अभी दूसरे देशों में इन हेडफोन की उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है लेकिन चीन में इनकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।

शाओमी पिस्टन 3 प्रो ईयरफोन की कीमत 149 चीनी युआन (करीब 1,500 रुपये) है। और इन्हें चार अलग-अलग साइज़ के ईयर प्लग के साथ बेचा जाएगा। गिज़्मोचाइना के मुताबिक, इस ईयरफोन में एक सीएनसी डायमंड कट एल्युमिनियम साउंड चैंबर है जो एक सर्फेस और एक सीडी पैटर्न की तरह बने डिज़ाइन से लैस है।

इस ईयरफोन में प्ले, पॉज़ और ट्रैक बदलने के लिए तीन कंट्रोल बटन दिए गए हैं। शाओमी पिस्टन 3 में 1.25 मीटर का वायर है जो मैट फिनिश के साथ आता है। इस ईयरफोन भरोसेमंद माना जा सकता है क्योंकि कंपनी का दावा है कि ईयरफोन को 700 बार क्वालिटी टेस्ट किया गया है जो इंडस्ट्री स्टैंडर्ड से कहीं ज्यादा है। इन ईयरफोन का वज़न 17 ग्राम है। इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इसके साथ तीन सिलिकॉन ईयर बड्स और एक ट्रैवल बैग मिलेगा।

कंपनी ने भारत में 2014 में पिस्टन इन-ईयर हेडफोन लॉन्च किए थे। और नए वेरिएंट के भी भारत में आने की उम्मीद है लेकिन अभी इनके भारत में लॉन्च होने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »