शाओमी एमआई बैंड 2 में है एलईडी डिस्प्ले, 7 जून को होगा लॉन्च

शाओमी एमआई बैंड 2 में है एलईडी डिस्प्ले, 7 जून को होगा लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी एमआई बैंड के अगले जेनरेशन डिवाइस का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। शाओमी एमआई बैंड 2 को 7 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी बुधवार को एमआई ड्रोन के लॉन्च इवेंट शाओमी के सीईओ ली जून द्वारा दी गई। इसके बारे में एमआईयूआई के फोरम में लिखा गया है।

याद रहे कि शाओमी अपने एमआई बैंड 2 को सबसे पहले 10 मई को एक इवेंट शाओमी एमआई मैक्स हैंडसेट के साथ लॉन्च करने वाली थी। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले शाओमी के सीईओ जून ली ने लॉच इवेंट से पहले ही एमआई बैंड 2 के लॉन्च में 1 महीने की देरी होने की जानकारी दी थी। ली ने बताया कि एमआई बैंड 2 का निर्माण आसान नहीं है।
 
Xiaomi Mi Band 2

एमआई बैंड 2 को चीन की राजधानी बीजिंग में लॉन्च किया जाएगा। ज्ञात हो कि एमआई बैंड शाओमी का एक मात्र ऐसा प्रोडक्ट है जो दुनियाभर के देशों में उपलब्ध है। कंपनी की योजना तो अपने एमआई 5 फ्लैगशिप हैंडसेट को अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में बेचने की है, मगर इसमें अभी वक्त लगेगा।

शाओमी के एमआई बैंड 2 में एक स्पोर्ट डिस्प्ले हो सकता है जो इसका सबसे खास फीचर होगा। पिछली जेनरेशन की अपेक्षा यह सबसे बड़ा अपग्रेड होगा। अगली जेनरेशन का एमआई बैंड के बाद कनेक्टेड स्मार्टफोन पर वियरेबल (सिवाय छोटे डिस्प्ले) की निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Band 2, Xiaomi Mi Band 2 Launch Date
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »