Xiaomi के स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड में आया Alipay फीचर! Apple के Tap To Pay को देगा टक्कर? जानें

Redmi Watch 6, Xiaomi Band 9 NFC वर्जन, Xiaomi Band 9 Ceramic वर्जन, Xiaomi Band 10 जैसे वियरेबल्स पर चलेगा फीचर

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2025 14:05 IST
ख़ास बातें
  • नया टैप टू पे फीचर Alipay पेश जो इसके वियरेबल्स में चलेगा।
  • स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में अब एक टैप से पेमेंट हो सकेगी।
  • सपोर्टड टर्मिनल पर स्मार्टवॉच या बैंड को सिर्फ टैप करना होगा।

चाइनीज टेक दिग्गज शाओमी ने मार्केट में नया टैप टू पे फीचर Alipay वियरेबल के लिए पेश कर दिया है (प्रतीकात्मक फोटो))

Photo Credit: istock/martin-dm

Xiaomi ने अपने यूजर्स के लिए नया पेमेंट फीचर Alipay लॉन्च किया है। यह एक Tap to Pay फीचर है जो सिर्फ एक टच करने मात्र से पेमेंट करता है। कंपनी ने यह फीचर वियरेबल्स के लिए पेश किया है जिनमें शाओमी के स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच आदि में चलेगा। शाओमी के वियरेबल्स डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट की ओर से जानकारी साझा की गई है जिसमें कहा गया है कि शाओमी पहला ऐसा ब्रांड है जिसने किसी स्मार्ट वियरेबल में यह फीचर दिया है। यानी अब शाओमी वियरेबल्स से चुटकी में पेमेंट हो सकेगा जो पूरी तरह कॉन्टेक्ट लैस होगा। हाल ही में Apple ने अपना Tap to Pay फीचर भी मार्केट में उतारा है। कहा जा सकता है कि शाओमी ने भी इसी रेस का हिस्सा बनते हुए फीचर को लॉन्च किया है। 

चाइनीज टेक दिग्गज शाओमी ने मार्केट में नया टैप टू पे फीचर Alipay पेश कर दिया है जो इसके वियरेबल्स में भी चलेगा। यानी स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में अब एक टैप से पेमेंट हो सकेगी। ITHome के अनुसार, कंपनी के वियरेबल डिवाइसेज डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट Zhang Lei की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इस फीचर के साथ शाओमी बैंड कैटिगरी में टैप टू पे सुविधा लाने वाली पहली कंपनी बन गई है। सपोर्टड टर्मिनल पर स्मार्टवॉच या बैंड को सिर्फ टैप करना होगा और बिना फोन निकाले ही पेमेंट हो जाएगी। 

Xiaomi launched Alipay Tap to Pay feature on smartbands and smartwatches
Photo Credit: ITHome

कंपनी का कहना है कि वियरेबल में यह फीचर लाना आसान नहीं था और इसके लिए हरेक प्रोडक्ट अलग-अलग रिसर्च और डेवलेपमेंट से गुजरा है। इसके लिए कई पार्टियों से अनुमति लेनी पड़ी, टेस्टिंग हुई तब जाकर यह संभव हुआ। इसी कारण अलग-अलग डिवाइसेज पर यह अलग-अलग समय पर रोलआउट हो रहा है। 

Alipay को सपोर्ट करने वाले Xiaomi डिवाइस
Xiaomi ने उन डिवाइसेज की लिस्ट जारी की है जिन पर इसका नया फीचर काम करता है। इसमें Redmi Watch 6, Xiaomi Band 9 NFC वर्जन, Xiaomi Band 9 Ceramic वर्जन, Xiaomi Band 10 का NFC वर्जन और Ceramic वर्जन के साथ शाइनिंग गोल्ड स्पेशल एडिशन भी शामिल है। 

Apple के Tap to Pay से कैसे अलग?
Apple ने हाल ही में अपना Tap to Pay फीचर पेश किया है जो ठीक इसी तरह काम करता है। आईफोन की मदद से रिसीवर डिवाइस को टच करके एक सिंगल टैप में पेमेंट हो सकती है। लेकिन फर्क इतना है कि Apple का Tap to Pay फीचर iPhone यानी एक फोन की मदद से चलता है। एपल के वियरेबल में टैप टू फीचर अभी नहीं आया है। लेकिन शाओमी ने वियरेबल में यह फीचर देकर नया कारनामा किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
  3. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  5. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  6. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  7. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  4. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  5. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  6. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  7. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  8. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  9. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  10. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.