Xiaomi बच्चों के लिए जल्द लॉन्च करेगी कॉलिंग फीचर वाली स्मार्टवॉच! IMEI डेटाबेस में दिखा मॉडल

Xiaomi स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर MTSB28XUN के साथ IMEI डेटाबेस में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 21:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर MTSB28XUN के साथ देखा गया है
  • 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट से लैस हो सकती है अपकमिंग स्मार्टवॉच
  • कंपनी द्वारा इस स्मार्टवॉच मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

Xiaomi ने हाल ही में Mitu Kids Phone Watch 7A को अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया था

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi के पोर्टफोलियो में बड़ी उम्र वालों के लिए बहुत से स्मार्टवॉच मॉडल मौजूद हैं, लेकिन कंपनी इसके साथ ही लगातार बच्चों के लिए भी नए-नए स्मार्टवॉच मॉडल पेश करने के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ समय से ऑनलाइन Xiaomi Kids Smartwatch 7C चर्चा में थी और अब एक शाओमी स्मार्टवॉच मॉडल को एक डेटाबेस में देखा गया है। माना जा रहा है यह Xiaomi की अपकमिंग Kids Smartwatch 7C ही है। हालांकि, इस डेटाबेस लिस्टिंग से अपकमिंग स्मार्टवॉच के किसी मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन इससे Smartwatch 7C के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।

गिज्मोचाइना द्वारा IMEI डेटाबेस में एक Xiaomi स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर MTSB28XUN के साथ देखा गया है। रिपोर्ट का कहना है कि यह Xiaomi Kids Smartwatch 7C है। हालांकि, इस लिस्टिंग में केवल इतनी ही जानकारी दी गई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से ही कई किड्स स्मार्टवॉच मॉडल मौजूद हैं।

रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि अपकमिंग Xiaomi किड्स स्मार्टवॉच में 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलेगा। LTE सपोर्ट के चलते इसमें कॉलिंग सपोर्ट मिलने की पुष्टि होती है। रिपोर्ट इसके अलावा, स्मार्टवॉच की कोई पुष्टि नहीं करती है। बता दें कि Xiaomi ने अभी तक इस स्मार्टवॉच मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इस जानकारी को केवल लीक समझकर चलना सही होगा।

इससे अलग बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार में Xiaomi Mitu Kids Phone Watch 7A (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) को लॉन्च किया था। किड्स वॉच कई स्मार्ट फीचर्स से लैस आती है। इसमें GPS ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों की सेफ्टी का ख्याल रख सकते हैं। Xiaomi की बजट स्मार्टवॉच वीडियो कॉलिंग फीचर के साथ आती है और कंपनी इसमें लंबा बैटरी बैकअप मिलने का दावा भी करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  3. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.