Xiaomi Band 8 Launch: शाओमी का Mi Band 8 ब्लूटूथ 5.1 के साथ 18 अप्रैल को होगा लॉन्च! डिजाइन, कलर वेरिएंट आए सामने!

Xiaomi Band 8 का लॉन्च Xiaomi 13 Ultra के साथ निर्धारित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Band 8 का लॉन्च 18 अप्रैल को चीन में होने जा रहा है
  • यह इसके पहले आए Xiaomi Band 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा
  • स्ट्रैप मैटिरियल में भी चॉइसेज यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगीं

Xiaomi Band 8 में ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi Band 8 लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। फिटनेस बैंड सीरीज में कंपनी का ये अपकमिंग वियरेबल है जो कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। शाओमी ने बैंड 8 की लॉन्च डेट घोषित कर दी है। साथ ही इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस भी सामने आ चुके हैं। Xiaomi Band 7 को सक्सीड करने वाला ये स्मार्ट वियरेबल Xiaomi 13 Ultra के साथ लॉन्च होने वाला है। अपडेट के मुताबिक, कंपनी ने फिलहाल इसे येलो, ब्लैक एंड व्हाइट, और ग्रीन कलर्स में टीज किया है। शाओमी बैंड 8 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में और क्या जानकारी आई है, हम आपको पूरी डिटेल्स यहां देने जा रहे हैं। 

Xiaomi Band 8 का लॉन्च Xiaomi 13 Ultra के साथ निर्धारित कर दिया गया है। ITHome के अपडेट के मुताबिक, शाओमी बैंड 8 को कंपनी 18 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसका टीजर पोस्टर भी पेश कर दिया है। यह ओवल पिल शेप में देखा जा सकता है, जो कि अब तक के पुराने मॉडल्स में भी कंपनी कैरी करती आई है। स्ट्रैप के लिए कई विकल्प कंपनी ने दिए हैं, साथ ही स्ट्रैप मैटिरियल में भी चॉइसेज यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगीं। इन्हें वाइड स्ट्रैप और ब्रेसलेट फॉर्म में लॉन्च किया जाएगा। स्ट्रैप में ब्लैक एंड व्हाइट, येलो और ग्रीन कलर्स देखने को मिलेंगे जबकि ब्रेसलेट मॉडल ब्लैक और रोज़ गोल्ड में पेश किए जाने की बात सामने आई है। 

शाओमी बैंड 8 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसके बारे में कंपनी ने अभी तक बहुत अधिक जानकारी बाहर नहीं की है। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है इसे मॉडल नम्बर M2239B1 के साथ देखा गया है। इसमें ब्लूटूथ 5.1 की कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। वियरेबल में बिल्ट इन डीसी 3.87V पॉलिमर लिथियम आयन बैटरी होगी। जहां तक बात इसके स्पेसिफिकेशंस की है तो यह इसके पहले आए Xiaomi Band 7 का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसके स्पेसिफिकेशंस देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसमें क्या खास फीचर्स पेश कर सकती है। 
 

Xiaomi Band 7 Specifications

Xiaomi Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 192×490 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 326ppi पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ आती है। Xiaomi Band 7 में ऑप्टिकल हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया गया है। वियरेबल में 180mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 15 दिनों तक चल सकती है। इसके साथ में मैग्नेटिक चार्जर मिलता है जो कि इसे महज 2 घंटे में फुल चार्ज कर सकता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 46.5 mm, चौड़ाई 20.7 mm, मोटाई 12.25 mm और वजन 13.5 ग्राम है। 

इसके अलावा, Xiaomi आज भारत में अपना Smarter Living Event आयोजित करने जा रही है, जिसका लाइव स्ट्रीम 2.00 PM के लिए निर्धारित है।

Advertisement
कंपनी का यह ईवेंट Xiaomi Fan Festival Sale के तहत आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए कहा गया है कि कंपनी इसमें कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स पेश करेगी जो यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी को और ज्यादा आसान बनाते हैं। शाओमी का Smarter Living Livestream इसके सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  4. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  6. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  7. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  8. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  9. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  10. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.