चश्मे से होगी पार्किंग टिकट की पेमेंट, Xiaomi ने कई नए फीचर्स के साथ रिलीज किया अपडेट

Xiaomi ने AI Glasses के लिए नया बीटा अपडेट जारी किया है, जिसमें वॉयस-बेस्ड पार्किंग पेमेंट, इंडिकेटर लाइट कंट्रोल और सिस्टम स्टेबिलिटी फिक्स शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन सीमित यूजर्स के लिए खुला है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 16:51 IST
ख़ास बातें
  • वॉयस कमांड से सीधे पार्किंग पेमेंट करने का नया फीचर
  • सिस्टम अपग्रेड में इंडिकेटर लाइट कंट्रोल और स्टेबिलिटी फिक्स शामिल
  • Xiaomi ने बीटा टेस्टिंग के लिए केवल 200 यूजर्स चुने

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने AI Glasses के लिए नया बीटा प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जिसमें कंपनी पहली बार वॉयस-बेस्ड पार्किंग पेमेंट्स जैसी प्रैक्टिकल फीचर टेस्ट कर रही है। इस अपडेट के साथ यूजर्स सिर्फ “Xiao Ai, pay parking fee” बोलकर पार्किंग चार्ज क्लियर कर सकेंगे। इसके अलावा ग्लासेस में सिस्टम लेवल सुधार, चार्जिंग के दौरान दिखने वाली इंडिकेटर लाइट को बंद करने का नया ऑप्शन और कई स्टेबिलिटी फिक्स भी शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इस बीटा के लिए सिर्फ 200 टेस्टर्स लेने का फैसला किया है और इसके लिए एक दिन की लिमिटेड रजिस्ट्रेशन विंडो रखी गई है।

Xiaomi ने 11 दिसंबर को “Pioneer Experience Program” लॉन्च करते हुए बताया कि चयनित यूजर्स को नए फर्मवेयर का पब्लिक रिलीज से पहले एक्सेस मिलेगा। रजिस्ट्रेशन Xiaomi Community App के इंटरनल टेस्टिंग सेक्शन में खुले हैं। ITHome के मुताबिक, चुने यूजर्स को खुद-ब-खुद बीटा ग्रुप में जोड़ दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन 11 दिसंबर शाम 4 बजे से 12 दिसंबर शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि टेस्टिंग पीरियड 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे से 19 दिसंबर रात 12 बजे तक रहेगा। कंपनी 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे से पहले नया बीटा पुश कर देगी।

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि बीटा का सबसे बड़ा अपडेट वॉयस पार्किंग पेमेंट है। इसके लिए यूजर को पहले अपनी गाड़ी का नंबर प्लेट सिस्टम में लिंक करना होगा। इसके बाद वॉयस कमांड से पेमेंट हो जाएगी, जिससे एग्जिट गेट पर रुकना कम पड़ेगा और ट्रैफिक में आसानी मिलेगी। इसके साथ ही यूजर अब चार्जिंग के दौरान ग्लासेस के अंदर दिखाई देने वाले इंडिकेटर लाइट को भी बंद कर सकेंगे।

Xiaomi AI Glasses को कंपनी ने पहली बार जून में लॉन्च किया था, जिनकी शुरुआती कीमत 1999 युआन रखी गई थी। 40 ग्राम वजनी इन ग्लासेस में प्रेस्क्रिप्शन लेंस सपोर्ट, मल्टीपल फ्रेम डिजाइन और 12MP फर्स्ट-पर्सन कैमरा दिया गया है, जो फोटो, वीडियो, लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉलिंग सब सपोर्ट करता है। ओपन-ईयर स्पीकर्स और फाइव-माइक सिस्टम वॉयस कमांड्स को बेहतर तरीके से कैप्चर करते हैं।

AI फीचर्स इसकी सबसे बड़ी पहचान है, जिनमें 10 भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन, ऑन-डिवाइस नॉलेज बेस, स्मार्टफोन और स्मार्ट-होम कंट्रोल, रिमाइंडर्स, वॉयस कमांड्स आदि शामिल हैं। कैमरा 2K 30fps रिकॉर्डिंग, EIS स्टेबलाइजेशन और 0.8 सेकंड क्विक कैप्चर फीचर सपोर्ट करता है।

Advertisement

ग्लासेस में Qualcomm AR1 चिप, लो-पावर ऑडियो प्रोसेसर और चार-स्टेप इलेक्ट्रोक्रोमिक लेंस हैं, जो 0.2 सेकंड में टिंट बदल देते हैं। बैटरी 21 घंटे स्टैंडबाय और लगभग 8.6 घंटे की यूज़ेज टाइम देती है। Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ 14 पॉपुलर ऐप्स का इंटीग्रेशन भी मौजूद है।

Xiaomi AI Glasses का नया बीटा अपडेट किन फीचर्स के साथ आया है?

इस अपडेट में वॉयस-बेस्ड पार्किंग पेमेंट, चार्जिंग इंडिकेटर लाइट कंट्रोल और कई सिस्टम स्टेबिलिटी फिक्स शामिल हैं।

इस बीटा प्रोग्राम में कितने यूजर्स शामिल किए जा रहे हैं?

कुल 200 टेस्टर्स को इस अपडेट का एक्सेस दिया जाएगा।

Advertisement

रजिस्ट्रेशन कहां और कब तक खुला है?

रजिस्ट्रेशन Xiaomi Community App के इंटरनल टेस्टिंग सेक्शन में 11-12 दिसंबर तक खुला है।

Xiaomi AI Glasses की कीमत क्या है?

इनकी शुरुआती कीमत 1999 युआन है।

AI Glasses में किस चिप का इस्तेमाल हुआ है?

इनमें Qualcomm AR1 चिप और लो-पावर ऑडियो प्रोसेसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.