Vivo लेकर आ रही स्‍मार्टवॉच! 30 मई को नए स्‍मार्टफोन के साथ लॉन्‍च होगी WATCH GT

Vivo WATCH GT : बाकी स्‍मार्टवॉच की तरह Vivo WATCH GT में भी तमाम हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 मई 2024 12:58 IST
ख़ास बातें
  • वीवो चीन में लॉन्‍च करेगा नई स्‍मार्टवॉच
  • Vivo WATCH GT को 30 मई को किया जाएगा लॉन्‍च
  • S19 सीरीज के साथ आएगी नई वीवो स्‍मार्टवॉच

नई वीवो वॉच में ई-सिम की सुविधा होगी। इसे पहनकर पानी में 20 मीटर गहराई तक गोता लगाया जा सकेगा।

Vivo अपने होम मार्केट चीन में नई स्‍मार्टफोन सीरीज को लॉन्‍च करने जा रही है। vivo S19 सीरीज का लॉन्‍च 30 मई को होगा। रिपोर्टों के अनुसार कंपनी उसी दिन अपने नए प्रोडक्‍ट vivo WATCH GT को भी पेश करेगी। कहा जाता है कि नई वीवो वॉच में ई-सिम की सुविधा होगी। इसे पहनकर पानी में 20 मीटर गहराई तक गोता लगाया जा सकेगा। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 21 दिनों तक काम करेगी। 

अब तक मिली इन्‍फर्मेशन के अनुसार, vivo WATCH GT में स्‍लीक स्‍क्‍वॉयर डायल डिजाइन दिया जाएगा। यूजर्स की जरूरत को देखते हुए यह वॉच कई कलर ऑप्‍शंस में आएगी। इनमें ब्‍लू, पिंक, वाइट और ब्‍लैक प्रमुख हैं। यह सॉफ्ट रबर स्‍ट्रैप के साथ आएगी, जिससे कलाई में सॉफ्ट फील आएगा। 

बाकी स्‍मार्टवॉच की तरह Vivo WATCH GT में भी तमाम हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए जा सकते हैं। AI से जुड़ी खूबियां भी इसमें दी जाएंगी। डिटेल स्‍पेक्‍स का खुलासा लॉन्‍च डेट के दिन तो होगा ही, उससे पहले जो भी इन्‍फर्मेशन आएगी, हम आपसे शेयर करेंगे। 

गौरतलब है कि Vivo S19 सीरीज को 30 मई को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo S19 और S19 Pro शामिल होंगे। Vivo S19 Pro मॉडल नंबर "V2362A" के साथ गीकबेंच पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ नजर आ चुका है। 
Advertisement

Vivo S19 Pro में 6.78 इंच OLED कर्व्ड-एज डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Dimsnsity 9200+ चिपसेट मिलेगा। इसमें 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कुछ अनुमानित फीचर्स में सॉफ्ट हेलो लाइटिंग, IP69-लेवल वॉटर रेजिस्टेंस और eSIM सपोर्ट शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2x टेलीफोटो और 50x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल IMX816 कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 कैमरा मिलने की संभावना है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.