Vivo Watch 5 हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ 22 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Vivo ने नई X200 सीरीज स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ नई स्मार्टवॉच Vivo Watch 5 चीनी बाजार में लॉन्च कर दी है।

Vivo Watch 5 हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ 22 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Photo Credit: Vivo

Vivo Watch 5 में 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo Watch 5 में सर्कुलर डायल वाली 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo Watch 5 की बैटरी ब्लूटूथ मोड पर 22 दिनों तक चल सकती है।
  • Vivo Watch 5 के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत CNY 799 (9,277 रुपये) है।
विज्ञापन
Vivo ने नई X200 सीरीज स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ नई स्मार्टवॉच Vivo Watch 5 चीनी बाजार में लॉन्च कर दी है। Watch 5 स्पोर्ट्स ट्रेकिंग के साथ हेल्थ डाटा प्रदान करती है। Watch 5 में सर्कुलर डायल वाली 1.43 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Vivo Watch 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Watch 5 Price


Vivo Watch 5 के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 9,277 रुपये) और लेदर स्ट्रैप वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 11,575 रुपये) है। यह वॉच नाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट में एल्युमिनियम एलॉय या स्टेनलेस स्टील केस के साथ उपलब्ध है। स्मार्टवॉच प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और आधिकारिक स्तर पर बिक्री 29 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल ग्लोबल स्तर पर उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।


Vivo Watch 5 Specifications


Vivo Watch 5 में सर्कुलर डायल वाली 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स तक ब्राइटनेस है। वॉच का वजन अब स्ट्रैप के बिना सिर्फ 32 ग्राम है। Vivo हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स प्रदान करता है, जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्लीप, ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ स्टडी में 24 घंटे की ट्रैकिंग शामिल है। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से सिलिकॉन या लेदर स्ट्रैप में से चयन कर सकते हैं। यह वॉच BlueOS 2.0 पर काम करती है और इसमें कुछ नए सॉफ्टवेयर ट्रिक्स भी हैं। इसमें नया AI स्पोर्ट्स कोच है जो रनिंग पोस्चर, एफिशिएंसी को ट्रैक कर सकता है और यहां तक कि यूजर्स के रियल-टाइम हार्ट रेट के आधार पर फैट-बर्निंग वर्कआउट प्लान भी सुझा सकता है। 

यूजर्स को एक फंक्शनल ऐप स्टोर मिलेगा, लेकिन लिमिटेड थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक कंट्रोल और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यह पेमेंट के लिए NFC और आउटडोर ट्रैकिंग के लिए GPS है। इसमें पानी से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Watch 5 की बैटरी ब्लूटूथ मोड पर 22 दिनों तक चल सकती है। एक नया AI स्मार्ट विंडो फीचर भी है जो यूज पैटर्न के आधार पर आपकी सबसे ज्यादा जरूरत वाली जानकारी को प्राथमिकता देता है। Watch 5 एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइस के साथ कंपेटिबल है। चीनी यूजर्स के लिए वॉच पर डायरेक्ट WeChat का सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »