URBAN Genesis स्मार्टवॉच भारत में Super AMOLED स्क्रीन, 7 दिन बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मई 2025 11:33 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉचफेस हैं।
  • कंपनी ने इसमें मल्टीयूटिलिटी स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी दिया है।
  • वॉच में मल्टी फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन बटन दिया गया है।

URBAN Genesis स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Amazon

URBAN की ओर से नई स्मार्टवॉच URBAN Genesis को लॉन्च किया गया है। URBAN Genesis स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्टेनलैस स्टील ब्लॉक मेटल स्ट्रैप के साथ आती है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिल जाता है। स्मार्टवॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन मापने के लिए एडवांस्ड क्वाड AI सेंसर लगे हैं। यह ब्रीद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग भी कर सकती है। इसमें Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

URBAN Genesis Price

URBAN Genesis स्मार्टवॉच की कीमत भारत में Rs. 3,999 है जो कि इसका स्पेशल इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 
 

URBAN Genesis Specifications

URBAN Genesis स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर से लैस है। यह स्टेनलैस स्टील ब्लॉक मेटल स्ट्रैप के साथ आती है। जबकि इसकी बॉडी जिंक-एलॉय मेटल की बनी हुई है। कंपनी ने इसमें मल्टीयूटिलिटी स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी दिया है। वॉच में मल्टी फंक्शनल रोटेटिंग क्राउन बटन दिया गया है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज किए जा सकने वाले वॉचफेस दिए गए हैं। 

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन मापने के लिए एडवांस्ड क्वाड AI सेंसर लगे हैं। यह ब्रीद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग भी कर सकती है। इसके अलावा इसमें मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में वन-टैप वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement

बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल सकती है। इसमें Bluetooth v5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है जिसके माध्यम से ब्लूटूथ कॉलिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। अन्य फीचर्स में स्मार्ट नोटिफिकेशन, रिमोट म्यूजिक, और कैमरा कंट्रोल भी शामिल हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.