₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स

U&i ने भारत में नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। नई रेंज की कीमत 349 रुपये से शुरू होती है और इसमें 50,000mAh पावर बैंक व 180W स्पीकर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 14:16 IST
ख़ास बातें
  • U&i ने नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds की रेंज लॉन्च की
  • नई लाइनअप की कीमत सिर्फ ₹349 से शुरू होती है
  • फ्लैगशिप स्पीकर की कीमत ₹8,199 है

U&i ने नए स्पीकर्स, पावर बैंक और TWS ईयरबड्स की नई रेंज लॉन्च की

Photo Credit: U&I

U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक साथ नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds पेश किए हैं। नई लाइनअप में पार्टी स्पीकर्स से लेकर पोर्टेबल स्पीकर्स, हाई-कैपेसिटी पावर बैंक और वायरलेस ईयरबड्स तक शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स को रोजमर्रा की जरूरतों और मोबाइल-फर्स्ट लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

कीमत और उपलब्धता

U&i की नई प्रोडक्ट रेंज भारतभर में कंपनी के रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होगी। कीमतों की शुरुआत 349 रुपये से होती है।

Advertisement
  • Partybox Series Wireless Speaker - ₹8,199
  • Party Pulse Wireless Speaker - ₹4,899
  • Bombass Series Wireless Speaker - ₹2,049
  • Carnival Series Wireless Speaker - ₹1,999
  • Paris Series Wireless Speaker - ₹1,799
  • Sonic 16 Wireless Speaker - ₹649
  • Sonic 10 Wireless Speaker -₹499
  • Sonic 4 Wireless Speaker - ₹349
  • Sonic 1 Wireless Speaker - ₹349
  • Bigger Series Power Bank - ₹3,099
  • Empire Series Entry 180 Star Power Bank - ₹1,549
  • History Series TWS Earbuds - ₹749

नए Wireless Speakers में क्या मिलेगा?

कंपनी ने इस बार अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। फ्लैगशिप Partybox Series में 180W आउटपुट, RGB लाइटिंग और True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट मिलता है। वहीं Party Pulse में 60W साउंड आउटपुट, वायर्ड सबवूफर और होम थिएटर एक्सपीरियंस देने का दावा किया गया है।

इसके अलावा Bombass, Carnival, Paris और Sonic Series के स्पीकर्स में Bluetooth कनेक्टिविटी, RGB लाइटिंग, TWS सपोर्ट और पोर्टेबल डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल्स में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।

Advertisement

पावर बैंक भी हुए लॉन्च

U&i ने दो नए पावर बैंक भी पेश किए हैं। Bigger Series Power Bank में 50,000mAh की बैटरी और 33W QC + PD फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें दो Type-C और चार USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

वहीं Empire Series Entry 180 Star Power Bank में 10,000mAh बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग, MagSafe सपोर्ट और डिजिटल डिस्प्ले मिलता है।

Advertisement

History Series TWS Earbuds की खासियत

नई History Series TWS Earbuds में कंपनी ने 60 घंटे तक की म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है। ईयरबड्स में Environmental Noise Cancellation (ENC), Quad Mic, Hi-Res Audio सपोर्ट, IPX4 रेटिंग और टच कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इन्हें Blue, Black और Beige/Ivory कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.