TecSox Alpha: 1,299 रुपये के इस TWS ईयरबड्स के केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें सभी खासियतें

TecSox Alpha की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट डिस्प्ले से लैस केस है, जो आपने इससे पहले JBL Live Beam 3 TWS में भी देखा होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2024 20:29 IST
ख़ास बातें
  • TecSox Alpha की भारत में कीमत 1,299 रुपये रखी गई है
  • यरबड्स को वर्तमान में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है
  • कंपनी प्रीपेड ऑर्डर्स पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रही है

Photo Credit: TecSox

TecSox ने Alpha स्मार्ट डिस्प्ले TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जिनमें 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ और इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए पावरफुल बेस मिलने का दावा किया गया है। इन ईयरबड्स के केस में एक स्मार्ट डिस्प्ले शामिल है, जो बैटरी का स्टेटस और ट्रैक की डिटेल्स दिखाता है, जिससे यूजर्स को कंट्रोल्स और इन्फोर्मेशन का ईजी एक्सेस रहता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 वर्जन मिलता है। कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स को IPX रेट किया गया है। 

TecSox Alpha की भारत में कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। ईयरबड्स को वर्तमान में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी प्रीपेड ऑर्डर्स पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रही है।
Advertisement

TecSox Alpha की सबसे बड़ी खासियत इसका स्मार्ट डिस्प्ले से लैस केस है, जो आपने इससे पहले JBL Tour Pro 3 या Live Beam 3 TWS में भी देखा होगा। यह डिस्प्ले यूजर को चल रहे ट्रैक की डिटेल्स दिखाता है और साथ ही कंट्रोल्स भी देता है। इसके जरिए यूजर्स पेयर्ड मोबाइल फोन को जेब से निकाले बिना सीधा केस से ट्रैक बदल सकते हैं या वॉल्यूम बढ़ा या घटा सकते हैं। डिस्प्ले का साइज 1.5-इंच है। यह LED टचस्क्रीन है। 

TecSox Alpha TWS ईयरबड्स में एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) मिलने का दावा किया गया है। यह एनवायरनमेंटस नॉयस कैंसलेशन (ENC) से भी लैस आते हैं। साउंड क्वालिटी के लिए, ईयरबड्स में 13mm ड्राइवर्स शामिल किए गए हैं। TecSox का कहना है कि TWS डीप बेस एक्सपीरिएंस देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 वर्जन मिलता है।
Advertisement

ईयरबड्स 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं और क्विक पावर-अप के लिए Type-C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, इन्हें IPX रेटिंग मिली है, जो कुछ हद तक पानी के छींटों से इन्हें बचाने का दावा करती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.