आ रहा है भारत में बना पहला AI स्मार्ट चश्मा, Meta को टक्कर देने मैदान में उतरा Sarvam!

Sarvam AI ने India AI Impact Summit के दौरान अपने AI स्मार्टग्लास Sarvam Kaze की घोषणा की। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस मई 2026 में लॉन्च होगा और भारत में डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Sarvam Kaze मई 2026 में लॉन्च होगा
  • भारत में डिजाइन और विकसित AI स्मार्टग्लास
  • इन हाउस AI मॉडल्स पर काम करेगा डिवाइस

Sarvam Kaze मई 2026 में लॉन्च होगा

Photo Credit: X/ @pratykumar

भारत के AI स्टार्टअप Sarvam AI ने AI हार्डवेयर सेगमेंट में एंट्री का ऐलान करते हुए अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस (Smart Glasses) Sarvam Kaze को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस मई 2026 में लॉन्च होगा और इसे भारत में डिजाइन व विकसित किया गया है। India AI Impact Summit के दौरान इस स्मार्ट ग्लास का टीजर जारी किया गया। Sarvam का कहना है कि Kaze उसके इन हाउस AI मॉडल्स पर काम करेगा और AI को स्क्रीन से हटाकर रोजमर्रा की जिंदगी में सीधे इंटीग्रेट करने का प्रयास करेगा।

कंपनी के CEO Pratyush Kumar ने X पर पोस्ट करते हुए Sarvam Kaze की जानकारी शेयर की। उन्होंने एक मिनट का टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें ग्लासेस का डिजाइन दिखाया गया। डिवाइस का फॉर्म फैक्टर Meta RayBan जैसे स्मार्ट ग्लासेस से मिलता जुलता नजर आता है और इसमें कैमरा प्लेसमेंट भी दिखाई देता है। Kumar ने यह भी बताया कि इन ग्लासेस को सबसे पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ट्राय किया।

Pratyush Kumar के मुताबिक Sarvam Kaze पूरी तरह भारत में डिजाइन और बिल्ट किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टग्लास यूजर की आवाज सुन सकता है, समझ सकता है, जवाब दे सकता है और सामने दिख रहे विजुअल को कैप्चर कर सकता है। Sarvam प्लेटफॉर्म के जरिए डेवलपर्स इसके लिए कस्टम एक्सपीरियंस भी तैयार कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि डिवाइस उसके इन हाउस AI मॉडल्स पर चलेगा।

स्मार्ट ग्लासेस कैटेगरी फिलहाल तेजी से उभर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार Meta ने 2025 में अपने RayBan स्मार्ट ग्लासेस की लाखों यूनिट्स बेची हैं, जबकि Apple के भी इस सेगमेंट में उतरने की अटकलें हैं। ऐसे में Sarvam AI का यह कदम भारतीय AI हार्डवेयर इकोसिस्टम के लिए शुरुआती चरण में एक महत्वपूर्ण एंट्री माना जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.