Samsung की Galaxy Watch FE लॉन्च करने की तैयारी, कम दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!

Galaxy Watch 4 में कंपनी ने 40mm और 44mm डायल साइज के ऑप्शन दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2024 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Watch FE का ऑपरेटिंग सिस्टम Google Wear OS बताया गया है।
  • स्मार्टवॉच राउंड शेप में, रोटेट करने वाले बेजल्स के साथ आ सकती है।
  • कंपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच के फीचर्स कम कीमत में पेश कर सकती है।

Galaxy Watch 4 स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले कैरी करती है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपनी नई स्मार्टवॉन्च लॉन्च करने की तैयारी कर दी है! जी हां, कंपनी जल्द ही अपकमिंग स्मार्टवॉच Galaxy Watch FE को लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इसके फीचर्स Galaxy Watch 4 से मिलते जुलते होंगे। अफॉर्डेबल प्राइस में बेहतरीन फीचर्स के लिए पॉपुलर सैमसंग स्मार्टवॉच में यह नया एडिशन कब होगा, और किन फीचर्स के साथ आएगा, इस बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। 

Samsung Galaxy Watch FE
Advertisement
Samsung की लेटेस्ट स्मार्टवॉच Galaxy Watch FE कथित तौर पर जल्द लॉन्च होने वाली है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसे Galaxy Watch FE (Fan Edition) कहा जा रहा है। यह ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे कोरिया समेत अमेरिकी मार्केट में भी लॉन्च करेगी। इसके मॉडल नम्बर SM-R866F, SM-R866U, और SM-R866N बताए गए हैं जो कि गैलेक्सी वॉच 4 से मिलते जुलते हैं। गैलेक्सी वॉच 4 का मॉडल नम्बर SM-R860F है। 

Galaxy Watch FE का ऑपरेटिंग सिस्टम Google Wear OS बताया गया है। स्मार्टवॉच राउंड शेप में, रोटेट करने वाले बेजल्स के साथ आ सकती है। सैमसंग फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हो सकते हैं कि कंपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच के फीचर्स कम कीमत में पेश कर सकती है। इसी वजह से शायद इसका नाम Fan Edition भी रखा गया है। 
Advertisement

Galaxy Watch 4 में कंपनी ने 40mm और 44mm डायल साइज के ऑप्शन दिए हैं। यह स्मार्टवॉच AMOLED डिस्प्ले कैरी करती है। स्ट्रैप कलर में यूजर को पिंक गोल्ड, सिल्वर, और ब्लैक में से चुनने का ऑप्शन मिल जाता है। कंपनी ने इसे 2021 में लॉन्च किया था। स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है। इसमें 5ATM वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसका डायल एल्युमिनियम का बना हुआ है। अपकमिंग Galaxy Watch FE में भी इससे मिलते जुलते फीचर्स आने की संभावना बताई गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.