• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज खरीदने पर सस्ते में मिलेगा गियर वीआर हेटसेटः रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज खरीदने पर सस्ते में मिलेगा गियर वीआर हेटसेटः रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज खरीदने पर सस्ते में मिलेगा गियर वीआर हेटसेटः रिपोर्ट
विज्ञापन
खबर है कि सैमसंग इंडिया गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज खरीदने वाले ग्राहकों को गियर वीआर हेडसेट पर बड़ी छूट दे रही है।

मुंबई के एक नामी फिज़िकल रिटेलर ने दावा किया है कि ऑफर के तहत यूज़र गियर वीआर हेडसेट को 990 रुपये में खरीद सकते हैं। महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है कि 1-31 मई के बीच सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज खरीदने पर ग्राहक गियर वीआर हेडसेट को सस्ते में पा सकते हैं। ऑफलाइन रिटेल स्टोर से गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज खरीदने वाले ग्राहकों को सस्ते दाम में गियर वीआर हेडसेट 31 मई तक खरीद लेना होगा। ऑनलाइन यूज़र को 7 जून तक इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

फेसबुक पोस्ट में इस रिटेलर ने बताया कि यूज़र माई गैलेक्सी ऐप के जरिए इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। सबसे पहले ग्राहकों को माई गैलेक्सी ऐप पर इनरॉल करना होगा। इसके बाद सैमसंग ईस्टोर पर 30 जून तक कूपन को रीडीम करना होगा। अफसोस की बात यह है कि सैमसंग इंडिया ने अभी तक इस डिस्काउंट के बारे कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अगर खबर सही है तो इसे सैमसंग इंडिया द्वारा भारत में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन व गियर वीआर की बिक्री बढ़ाने की कोशिश मानी जाएगी। आधिकारिक पुष्टि के लिए जब सैमसंग से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि वे इस तरह के किसी ऑफर पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।

यह पहला मौका नहीं है जब सैमसंग ने इस तरह का ऑफर दिया है। फरवरी महीने में सैमसंग ने नीदरलैंड में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज की प्री-ऑर्डर बुकिंग कराने वालों ग्राहकों को गियर वीआर हेडसेट मुफ्त में दिया था।

याद दिला दें कि सैमसंग इंडिया ने जनवरी महीने में गियर वीआर हेडसेट को भारत में पेश किया था। हेडसेट में ऑकूलस वीआर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है और इसकी कीमत 8,200 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »