Samsung Galaxy Watch FE स्मार्टवॉच गोल AMOLED डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, कलर ऑप्शन भी हुए लीक

शेयर की गई तस्वीर में Samsung Galaxy Watch FE का डिजाइन भी दिखाई देता है। इससे पता चलता है कि स्मार्टवॉच गोल डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें कथित तौर पर 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस (5ATM/IP68) मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2024 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung स्मार्टवॉच कथित तौर पर One UI Watch 5.0 सॉफ्टवेयर पर काम करेगी
  • इसमें Exynos W920 SoC मिल सकता है
  • 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस (5ATM/IP68) बिल्ड से लैस हो सकती है स्मार्टवॉच

Samsung Galaxy Watch 4 (ऊपर तस्वीर में) के रिफ्रेश वर्जन के रूप में आ सकती है Watch FE

Samsung Galaxy Watch FE इस साल के अंत में Galaxy Watch 7 सीरीज की तुलना में अधिक किफायती पेशकश के रूप में लॉन्च हो सकती है। यह Galaxy Watch 4 का एक अपग्रेड वर्जन हो सकती है, जिसे अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था। स्मार्टवॉच के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं और अब, एक लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है अपकमिंग Galaxy Watch FE में सर्कुलर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, इसके स्ट्रैप कलर ऑप्शन को भी लीक किया गया है। हाल ही में, नई Samsung Galaxy Watch के लिए सपोर्ट पेज कुछ रीजनल सैमसंग वेबसाइटों पर लाइव भी हुए थे।
 

Samsung Galaxy Watch FE को लेकर एक भारतीय टिप्स्टर सुधांशु अंबोरे ने दावा किया है कि अपकमिंग स्मार्टवॉच सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगी। उन्होंने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि स्मार्टवॉच के साथ स्ट्रैप के कई विविड कलर ऑप्शन मिलेंगे। पोस्ट में गैलेक्सी वॉच एफई की तस्वीरों को भी शेयर किया गया है। इससे पता चलता है कि सिलिकॉन स्ट्रैप लाइट ब्लू, ब्लैक और लाइट पिंक कलर ऑप्शन में आएंगे। 

टिप्स्टर ने अपकमिंग सैमसंग स्मार्टवॉच के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी की है। Galaxy Watch FE कथित तौर पर Samsung One UI Watch 5.0 सॉफ्टवेयर पर काम करेगी। इसमें 396 x 396 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले 1.2-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। पोस्ट के अनुसार, स्मार्टवॉच में Exynos W920 SoC मिलेगा, जो एक डुअल कोर 1.18GHz प्रोसेसर है। इस चिप के साथ 1.5GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।  यह भी दावा किया गया है कि इस डिवाइस को 247mAh बैटरी से लैस होगा, जो 30 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकती है।

वहीं, शेयर की गई तस्वीर में स्मार्टवॉच का डिजाइन भी दिखाई देता है। इससे पता चलता है कि स्मार्टवॉच गोल डिस्प्ले के साथ आएगी। इसमें कथित तौर पर 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस (5ATM/IP68) मिलेगा। स्ट्रैप क्विक रिलीज सपोर्ट करेंगे। वहीं, डायल के पीछे स्टील फिनिश दिखाई देती है। अफवाह है कि बॉडी एल्यूमीनियम से बनाई गई है। 
Advertisement
 

टिपस्टर ने स्मार्टवॉच के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी बताए, जिसके मुताबिक, इसमें WiFi 802.11 a/b/g/n 2.4GHz + 5 GHz, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस शामिल होगा। इसके अलावा, इसमें कथित तौर पर बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस, इलेक्ट्रिकल कार्डिएक सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, ब्राइटनेस और हार्ट रेट (ऑप्टिकल) जैसे सेंसर भी शामिल किए गए हैं। स्मार्टवॉच में माइक्रोफोन, स्पीकर और वाइब्रेशन मोटर भी मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.