• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Samsung के अपकमिंग Galaxy Watch मॉडल्स में मिलेगा BioActive सेंसर, इन 3 बड़े अपग्रेड के साथ आएगा

Samsung के अपकमिंग Galaxy Watch मॉडल्स में मिलेगा BioActive सेंसर, इन 3 बड़े अपग्रेड के साथ आएगा

Samsung Galaxy Watch Ultra और Watch 7 मॉडल्स में बिल्कुल नया BioActive सेंसर शामिल करने वाली है, जो Watch 6 की तुलना में बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और इनसाइट देने में मदद करेगा।

Samsung के अपकमिंग Galaxy Watch मॉडल्स में मिलेगा BioActive सेंसर, इन 3 बड़े अपग्रेड के साथ आएगा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Watch 7 का डिजाइन मौजूदा Galaxy Watch 6 (ऊपर तस्वीर में) के समान हो सकता है

ख़ास बातें
  • सेंसर को वेलनेस फीचर्स के और बेहतर काम करने के मकसद से तैयार किया गया है
  • Galaxy Watch Ultra और Watch 7 सेंसर के साथ आने वाले पहले मॉडल होंगे
  • नया बायोएक्टिव सेंसर अधिक सटीक इनसाइट के लिए डिजाइन किया गया है
विज्ञापन
Samsung बुधवार, 10 जुलाई को अपने Unpacked इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसमें कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल्स के साथ-साथ अपकमिंग Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch 7 स्मार्टवॉच मॉडल्स को भी पेश कर सकती है। इस इवेंट से पहले कंपनी ने अपनी दोनों फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में मौजूद एक नए बायोएक्टिव सेंसर (BioActive Sensor) की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इस सेंसर को वेलनेस फीचर्स के और बेहतर काम करने के मकसद से तैयार किया गया है। नया बायोएक्टिव सेंसर अधिक सटीक इनसाइट्स के लिए देगा। इसमें सैमसंग इंजीनियरों ने कथित तौर पर तीन प्रमुख अपग्रेड्स पर फोकस किया है, जिनमें लाइट प्राप्त करने वाले फोटोडायोड की परफॉर्मेंस में सुधार करना, लाइट एमिटिंग डायोड (LEDs) के अधिक रंग जोड़ना और सेंसर में उनके अरेंजमेंट को ऑप्टिमाइज करना शामिल हैं।

Samsung ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि Samsung Galaxy Watch Ultra और Watch 7 मॉडल्स में बिल्कुल नया BioActive सेंसर शामिल करने वाली है, जो Watch 6 की तुलना में बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और इनसाइट देने में मदद करेगा। इस सेंसर के साथ सैमसंग बेहतर पर्सनलाइज्ड हेल्थ ट्रैकिंग के जरिए हेल्थ और वेलनेस को आसान बनाना चाहता है। इस सेंसर का काम जितना हो सके उतना सटीक हेल्थ डेटा प्रदान करना है।

नया बायोएक्टिव सेंसर अधिक सटीक इनसाइट के लिए डिजाइन किया गया है। सैमसंग इंजीनियरों ने तीन बड़े अपग्रेड्स पर फोकस किया है, जिनमें लाइट प्राप्त करने वाले फोटोडायोड की परफॉर्मेंस में सुधार करना, लाइट एमिटिंग डायोड (LEDs) के अधिक रंग जोड़ना और सेंसर में इनके अरेंजमेंट को ऑप्टिमाइज करना शामिल है। सैमसंग का दावा है कि प्रत्येक फोटोडायोड की परफॉर्मेंस दोगुना से अधिक हो गई है, जिससे जरूरी संख्या आठ से घटकर चार हो गई है। इस रीडिजाइन ने एक्स्ट्रा और विविध LED के लिए जगह बनाई, जो अब सेंसर के पार बेहतर ढंग से सेट की गई हैं। कंपनी के अनुसार, नए सेंसर में हरे, लाल और इन्फ्रारेड एलईडी की बढ़ी हुई संख्या के साथ-साथ नीले, पीले, बैंगनी और इन्फ्रारेड LEDs शामिल हैं।

हरे, लाल और इन्फ्रारेड LEDs का बेहतर अरेंजमेंट विभिन्न हेल्थ मेट्रिक्स में सेंसर की सटीकता और परफॉर्मेंस को बढ़ाने का काम करेगा। सैमसंग ने यह दावा भी किया है कि नया सेंसर हार्ट रेट, स्लीप क्वालिटी, ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और स्ट्रैस लेवल को अधिक सटीक रूप से मापने का काम करेगा। गहन वर्कआउट के दौरान हार्ट रेट ट्रैकिंग अब पिछले वर्जन की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक सटीक बताई गई है।

नए सेंसर में किए गए फेर-बदल के चलते अपकमिंग स्मार्टवॉच में एक एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट (AGE) इंडेक्स मिलेगा, जो जीवनशैली और डाइट से प्रभावित मेटाबोलिक हेल्थ और बायोलोजिकल एजिंग का संकेत देगा। यह इंडेक्स बायोलोजिकल आयु के लिए बायोमार्कर के रूप में काम करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »