Samsung Galaxy Buds FE में हुआ ब्लास्ट, महिला ने खोई सुनने की क्षमता! जानें पूरा मामला

दुखद बात यह है कि पोस्ट में दावा किया गया है कि इस घटना के कारण उस महिला की सुनने की क्षमता को हानि पहुंची है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 20:52 IST
ख़ास बातें
  • तुर्की के Samsung फोरम पर कथित तौर पर एक शिकायत भरा पोस्ट सामने आया
  • एक Samsung Galaxy Buds FE अचानक एक महिला के कान में फट गया
  • दावा किया गया है कि घटना के कारण महिला की सुनने की क्षमता को हानि पहुंची

Photo Credit: via Gizmochina

Samsung Galaxy Buds FE कथित तौर पर एक महिला के काम में अचानक फट गया। इस बात की जानकारी एक Samsung के फोरम पर पोस्ट किए जाने की बात कही गई है, जहां बताया गया था कि तुर्की की एक Galaxy Buds FE यूजर के काम में बड्स के फटने से उसकी सुनने की क्षमता को नुकसान हुआ है। अक्सर स्मार्टफोन के फटने की घटनाएं रिपोर्ट होती हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम सुनने में मिलता है कि किसी TWS ईयरबड्स में ब्लास्ट हुआ हो, खासतौर पर यह ध्यान में रखते हुए कि ज्यादातर लोग इन्हें किसी थर्ड-पार्टी रिपेयर शॉप से ठीक नहीं कराते हैं, जैसा कि स्मार्टफोन के साथ होता है, जिसे अक्सर आग लगने या ब्लास्ट होने का कारण बताया जाता है। इस घटना पर सैमसंग ने भी बयान जारी किया और अपना पक्ष रखा है।

तुर्की के Samsung फोरम पर कथित तौर पर एक शिकायत भरा पोस्ट (अब हटा दिया गया) सबकी नजरों में आया, जिसमें बताया गया था कि एक Samsung Galaxy Buds FE अचानक एक महिला के कान में ही फट गया। दुखद बात यह है कि पोस्ट में दावा किया गया है कि इस घटना के कारण उस महिला की सुनने की क्षमता को हानि पहुंची है। गिज्मोचाइना के अनुसार, इस पोस्ट में यूजर ने लिखा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को Galaxy Buds FE दिया और ईयरबड्स अचानक से फट गए।

यूजर ने आगे बताया कि ईयरबड्स फटने के बाद वह उन्हें सैमसंग सर्विस सेंटर में ले गया, लेकिन सैमसंग ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। यूजर का कहना है कि सैमसंग ने यूजर को केवल एक नया ईयरबड देने की पेशकश की। यूजर ने कथित तौर पर अपने पोस्ट में निराशा व्यक्त की और कहा कि वह आगे इसकी शिकायत Samsung से करेगा और इस घटना को जाने नहीं देगा।

यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा कि Samsung ने उससे कहा कि "इसे ले लो या छोड़ दो। यदि आप चाहें, तो आप अपने कानूनी अधिकारों का पालन कर सकते हैं।" यूजर ने आगे लिखा, "मैं इस मुद्दे से कई महीनों से निपट रहा हूं। हमारे पास सब कुछ है, जिसमें चालान, विस्फोट की तारीख, पहले और बाद की तस्वीरें और एक मेडिकल रिपोर्ट शामिल है, जिसमें विस्फोट के कारण सुनने की क्षमता में कमी बताई गई है।'' 
Advertisement

हालांकि, पोस्ट को अब हटा दिया गया है और Gadgets 360 इस पोस्ट को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करने में अक्षम था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.